सीडब्ल्यूसी के लिए नहीं होंगे चुनाव, खड़गे के पास सदस्यों को नामित करने का अधिकार

नई दिल्ली, 24 फरवरी। कांग्रेस की संचालन समिति ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से फैसला किया कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों को नामित करने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अधिकृत होंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से कहा कि संचालन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकार दिया जाए कि वह कार्य समिति के सदस्य नामित करें।

जयराम रमेश ने यह भी बताया, ‘हम कांग्रेस के संविधान में संशोधन ला रहे हैं, जिसके तहत कमजोर वर्गो, अनूसूचित जाति, जनजाति,ओबीसी, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए प्रतिनिधित्व सुरक्षित और सुनिश्चित करने के लिए प्रावधान किया जाएगा।’

कांग्रेस के संविधान में कार्य समिति का चुनाव कराने या फिर CWC के सदस्यों को नामित करने के लिए अध्यक्ष को अधिकृत करने का भी प्रावधान है। चुनाव होने की स्थिति में CWC के कुल 25 सदस्यों में से 12 सदस्यों का चुनाव होता है और 11 सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल का नेता CWC का स्वत: सदस्य होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular