hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : हैरिस और ट्रंप पहली बार आमने-सामने, खुली बहस में दोनों ने रखे अपने पक्ष
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : हैरिस और ट्रंप पहली बार आमने-सामने, खुली बहस में दोनों ने रखे अपने पक्ष
अंतरराष्ट्रीयचुनावराजनीतिहिन्दी

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : हैरिस और ट्रंप पहली बार आमने-सामने, खुली बहस में दोनों ने रखे अपने पक्ष

Revoi Editor
Last updated: September 11, 2024 2:15 pm
Revoi Editor
Published: September 11, 2024
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 11 सितम्बर। अमेरिका में आगामी नवम्बर में प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी व मौजूदा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मंगलवार की रात पहली बार आमना-सामना हुआ। पेन्सिलवेनिया में 90 मिनट चली जोरदार बहस में दोनों नेताओं ने अमेरिकी विदेश नीति, अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा और गर्भपात जैसे विषयों पर अपने तर्क रखे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय यानी ह्वाइट हाउस की दावेदारी के लिहाज से अहम इस बहस की शुरुआत दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर की, लेकिन बाद में यह तीखे आक्रामक प्रहार में बदल गई। खैर, ट्रंप और कमला हैरिस ने आगामी चार वर्षों के लिए अपना अलग-अलग नजरिया पेश किया, जिसे वे राष्ट्रपति बनने पर लागू करना चाहेंगे।

उप राष्ट्रपति 59 वर्षीया हैरिस ने अपनी पूरी बात के अंत में टिप्पणी की, ‘मुझे लगता है कि आपने आज रात देश के लिए दो बिल्कुल अलग-अलग दृष्टिकोण सुने। एक जो भविष्य पर केंद्रित है और दूसरा जो अतीत पर केंद्रित है तथा हमें पीछे की ओर ले जाने वाला है। लेकिन हम पीछे नहीं जा रहे हैं।’

कमला हैरिस ने कहा, ‘मेरा मानना है कि अमेरिकी जनता यह जानती है कि हमें जो चीजें एक दूसरे से अलग करती हैं, उसकी तुलना में हमारे पास ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जो हमारे बीच समानता पैदा करती हैं। और हम आगे बढ़ने का एक नया रास्ता बना सकते हैं।’’

वहीं 78 वर्षीय ट्रंप ने हैरिस से पूछा कि आखिर उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन और अपने नेतृत्व वाले प्रशासन में इन साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में ये चीजें क्यों नहीं कीं। टूंप ने बहस के समापन में अपनी टिप्पणी में कहा, ‘उन्होंने इसी बात से शुरुआत की कि वह ऐसा करेंगी, वह वैसा करेंगी। वह इन सारी बेहतरीन चीजें करने वाली हैं। लेकिन अब तक उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया? इन सबको करने के लिए उनके पास साढ़े तीन साल का समय था। सीमा का विवाद सुलझाने के लिए उनके पास साढ़े तीन साल थे। रोजगार पैदा करने के लिए और जिन भी चीजों पर हमने बात की, इसके लिए उनके पास साढ़े तीन साल थे। उन्होंने तब ऐसा क्यों नहीं किया?’

दरअसल, यह दूसरी ‘प्रेसीडेंशियल डिबेट’ थी, लेकिन ट्रंप और हैरिस के बीच यह पहली बहस थी। पहली ‘प्रेसीडेंशियल डिबेट’ गत 27 जून को राष्ट्रपति जो बाइडेन और ट्रंप के बीच हुई थी। उस बहस में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया और हैरिस के लिए पार्टी उम्मीदवार बनने का मार्ग प्रशस्त किया।

You Might Also Like

आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
सुप्रीम कोर्ट ने अमृतपाल सिंह के लोकसभा सदस्य के रूप में निर्वाचन के खिलाफ दाखिल याचिका की खारिज
भारतीय महिलाएं क्लीन स्वीप से बचीं, अंतिम टी20 मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से शिकस्त दी
यूपी : जालौन में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी बस खड्ड में गिरी, 5 की मौत, 17 अन्य घायल
केरल में विशु उत्सव पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है नव वर्ष
TAGGED:donald trumpHarris and Trump face to faceKamala harrisopen debateUS PRESIDENTIAL ELECTION
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

टोक्यो पैरालंपिक : हरविंदर ने कांस्य जीतकर रचा इतिहास, भारत को पहली बार तीरंदाजी में पदक

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 3, 2021
राहुल गांधी को राहत : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की लोकसभा सदस्यता बहाली को चुनौती देने वाली जनहित याचिका  
राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाकर 37 करने को दी मंजूरी, अब मुकदमों के निपटारे में आएगी तेजी
Vice President calls for making India a leading maritime nation
छत्तीसगढ़ में गरजे अमित शाह – राज्य सरकार सभी मोर्चों पर विफल, वघेल के नेतृत्व वाले शासन की उल्टी गिनती शुरू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?