hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केरल में विशु उत्सव पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है नव वर्ष
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केरल में विशु उत्सव पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है नव वर्ष
राष्ट्रीयहिन्दी

केरल में विशु उत्सव पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है नव वर्ष

Vinayak Barot
Last updated: April 15, 2023 11:49 am
Vinayak Barot
Published: April 15, 2023
Share
SHARE

सबरीमाला, 15 अप्रैल। केरल में विशु उत्सव, मलयालम नव वर्ष पर विश्व प्रसिद्ध भगवान अयप्पा सहित सभी मंदिरों में ‘विशुक्कनी’ के देखने और पूजा अर्चना करने के लिए शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही हैं। इस दिन पहाड़ी मंदिर में नेय्याभिषेकम, कालभाभिषेकम और पदिपूजा जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं। विशु, मलयालम नव वर्ष की शुरुआत होती है, यह दुनियाभर में मलयाली लोगों द्वारा पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर आज सुबह से ही लाखों लोग केरल के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना करने और ‘विशुक्कनी’ देखने के लिए आ रहे है। शुभ ‘विशुक्कनी’ को देखने के लिए लोग तड़के उठ जाते हैं अनुष्ठान में मौसमी फल, चावल, नारियल, कटहल, सब्जियां, फूल, सोना, सिक्के, कपड़े, सुनहरा ककड़ी और कोन्ना जैसी शुभ वस्तुओं की व्यवस्था होती है। पारंपरिक मान्यता यह है कि विशु पर सबसे पहले शुभ, हर्षित चीजों को देखा जाए तो नया साल बेहतर होगा।

इस दिन बड़ों द्वारा छोटों या परिवार के आश्रितों को धन देने की भी एक प्रचलित परंपरा है। इसे ‘विशु कैनीट्टम’ कहा जाता है। बच्चे इस दिन आतिशबाजी कर विशु का स्वागत करते हैं। यह त्यौहार भारत के विभिन्न भागों में अलग-अलग नामों से कर्नाटक में उगाधी, असम में बिहू और पंजाब में बैसाखी के रूप में मनाया जाता हैं।

इस अवसर पर श्री पद्मनाभ मंदिर, अरनमुला पार्थसारथी मंदिर, गुरुवयूर श्रीकृष्ण मंदिर, वैक्कोम महादेव मंदिर, तिरुवनवंदूर गोशाला-महाविष्णु मंदिर, कोडुंगल्लूर देवी मंदिर, मलयालपुझा देवी मंदिर पट्टाझी देवी मंदिर सहित राज्य भर के प्रमुख मंदिरों में ‘विशुक्कानी’ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ देखी जा रही हैं।

इस दौरान कई मंदिरों में श्रद्धालु ‘विशु कैनीट्टम’ देकर पुजारियों से आशीर्वाद ले रहे है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विपक्ष के नेता वीडी सतीसन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, विधायकों, मंत्रियों और सांसदों ने भी इस अवसर पर लोगों को बधाई दी।

You Might Also Like

रूस ने यूक्रेन पर तेज किए हमले, अब तक 400 ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल; कई नागरिकों की मौत
जम्मू-कश्मीर के रामबन में अमरनाथ यात्रियों की बसें आपस में टकराईं, 36 तीर्थयात्री घायल
Delhi Excise Policy Case: हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब
उत्तर प्रदेश : IAS एसपी गोयल नए मुख्य सचिव नियुक्त, मनोज कुमार सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप – ‘प्रधानमंत्री को लोकतंत्र में विश्वास नहीं, वह संसद का अपमान कर रहे’  
TAGGED:devoteeskeralanew yearTemplestraditional festivityvishu festival
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?