सऊदी अरब में पहली बार मनाया गया हैलोवीन, दुनियाभर के मुसलमान नाराज, लोग बोले – कयामत नजदीक है

रियाद, 31 अक्टूबर। सऊदी अरब अपनी रूढ़ीवादी छवि वाले देश की इमेज को खत्म करने के लिए हर कोशिश कर रहा है। इसी के अनुरूप इतिहास में पहली बार सऊदी अरब में हैलोवीन का त्योहार मनाया गया। इस त्योहार में लोग डरावनी वेशभूषा में सजे-धजे मौज मस्ती करते हुए राजधानी रियाद के कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरुवार और शुक्रवार को यह त्योहार मनाया गया, जिसकी तस्वीरें दुनियाभर में देखने को मिल रही हैं।

हालांकि, सऊदी अरब सरकार ने तो जोर-शोर से हैलोवीन मनाने की अनुमति दे दी, लेकिन सभी मुस्लिम लोगों को सऊदी सरकार का यह फैसला शायद ज्यादा अच्छा नहीं लगा। हैलोवीन की तस्वीरों के सामने आने के बाद दुनिया के कई हिस्से के मुसलमान नाराज हो उठे। सोशल मीडिया पर लोगों में हैलोवीन सेलिब्रेट करना हराम और हलाल का मुद्दा बन गया। काफी संख्या में लोगों ने इसे हराम करार दिया। यानी जो करना इस्लाम में पूरी तरह गलत है। वहीं काफी लोगों ने बचाव भी किया।

https://twitter.com/inaushabas/status/1586965300301516800

हैलोवीन की परेड में शामिल अब्दुल रहमान ने उत्तरी अमेरिकी के पौराणिक प्राणी वेंडीगों की पोशक पहन रखी थी। उन्होंने पहली बार देश में होलोवीन का त्योहार मनाया। अरब न्यूज के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘यह एक ग्रेट सेलिब्रेशन है, सच कहूं तो मुझे हराम या हलाल के बारे में नहीं पाता, लेकिन यहां हर कोई खुश है। हम इसे सिर्फ मजे के लिए मना रहे हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। हम किसी भी चीज में विश्वास नहीं करते हैं।’ इस इवेंट में आए एक शख्स खालिद ने कहा, ‘कर्म इरादों को दिखाते हैं। मैं यहां सिर्फ मस्ती करने आया हूं।’

सऊदी अरब में हो रहा बदलाव

सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी ने हैलोवीन के पहले और सबसे बड़े सार्वजनिक उत्सव की योजना बनाई थी। जनरल अथॉरिटी फॉर एंटरटेनमेंट के प्रमुख, सऊदी रॉयल कोर्ट के सलाहकार, तुर्की अल-शेख ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से कहा कि वीकेंड पर भयानक माहौल है। रियाद में ये त्योहार मनाना एक बदलाव दिखाता है। क्राउन प्रिंस बनने के बाद इस्लामिक रिवाजों और देश में जिस मॉर्डन बदलाव की बात मोहम्मद बिन सलमान ने कही थी ये उसका सबूत है।

लोगों का क्या रहा रिएक्शन

फिलहाल सऊदी के हैलोवीन को लेकर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले। कुछ लोगों ने कहा कि सऊदी अरब ट्रेंड फॉलो कर रहा है। वहीं कुछ लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं इस साल बहुत से मुस्लिमों को हैलोवीन मनाते हुए देख रहा हूं। मुस्लिमों को हैलोवीन मनाना मना है। अल्लाह सही रास्ता दिखाए और हमें क्षमा करे।’

एक अन्य यूजर ने कहा कि सऊदी अरब में हैलोवीन मनाना दिखाता है कि कयामत दूर नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि पैगंपर की पारंपरिक पोशाक पर शैतानी मास्क पहना जा रहा है। यह कोई मजाक नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular