hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व शतरंज : सफेद मोहरों का लाभ नहीं उठा सके गुकेश, लिरेन के साथ सातवीं बाजी भी बराबरी पर छूटी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विश्व शतरंज : सफेद मोहरों का लाभ नहीं उठा सके गुकेश, लिरेन के साथ सातवीं बाजी भी बराबरी पर छूटी
खेलहिन्दी

विश्व शतरंज : सफेद मोहरों का लाभ नहीं उठा सके गुकेश, लिरेन के साथ सातवीं बाजी भी बराबरी पर छूटी

Revoi Editor
Last updated: December 3, 2024 10:04 pm
Revoi Editor
Published: December 3, 2024
Share
SHARE

सिंगापुर, 3 दिसम्बर। भारत के किशोरवय ग्रैंड मास्टर डी. गुकेश मंगलवार को यहां सफेद मोहरों का लाभ नहीं उठा सके और मौजूदा चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन के साथ खेली गई FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप की सातवीं बाजी भी बराबरी पर छूटी।

5 घंटे व 72 चालों तक खिंची सातवीं बाजी

दोनों शातिरों के बीच यह बाजी पांच घंटे तक खिंची। 18 वर्षीय गुकेश व उम्र में उनसे 14 वर्ष बड़े लिरेन ने जब 72 चालों के बाद बराबरी का हाथ मिलाया तो गुकेश के पास एक प्यादे की बढ़त थी, लेकिन तब उनके पास एक मिनट से भी कम समय बचा था जबकि लिरेन के पास चार मिनट से तनिक कम समय शेष था।

Game 7 | FIDE World Championship, presented by Google.
◽️White: Gukesh D 🇮🇳
◾️Black: Ding Liren 🇨🇳
⚔️ Result: ½ – ½
♟ Match score: 3½ – 3½
↔️ Game length: 72 moves
📖 Opening: Neo-Grünfeld Defense
⚙️ Variation: Classical Variation#DingGukesh pic.twitter.com/KuclViizvX

— International Chess Federation (@FIDE_chess) December 3, 2024

दोनों खिलाड़ियों के खाते में बराबर 3.5-3.5 अंक

यह लगातार चौथा बाजी थी, जब दोनों खिलाड़ियों को आधा-आधा अंक से संतोष करना पड़ा। अब दोनों के खाते में बराबर 3.5-3.5 अंक हैं जबकि चैम्पियनशिप जीतने के लिए उन्हें अब भी चार अंक और चाहिए। कुल मिलाकर देखें तो बराबरी पर छूटने वाली यह पांचवीं बाजी थी। लिरेन ने शुरुआती बाजी जीती थी, जबकि गुकेश तीसरे बाजी में विजयी हुए थे। अन्य बाजियां ड्रॉ पर छूटी हैं।

गुकेश बोले – ‘एक बड़ा मौका था, लेकिन मैंने इसे गंवा दिया‘

मैच के बाद गुकेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि जब आप जीत की स्थिति में नहीं आते हैं तो यह हमेशा कम से कम पहले कुछ मिनटों में थोड़ा निराशाजनक होता है। फिर भी, यह एक बड़ा मौका था, और मैंने इसे गंवा दिया, लेकिन अब भी बहुत सारे गेम खेलने हैं। एक बड़ी सकारात्मक बात यह है कि मैं बोर्ड पर वास्तव में अच्छा महसूस कर रहा था और मैं स्पष्ट रूप से शुरुआत से ही लिरेन से बेहतर खेल रहा था। यह जानना बहुत अच्छी बात है। मुझे लगता है कि सबसे बड़ा सबक, ध्यान केंद्रित रखना और अच्छे पदों को भुनाना है।’

"The score is fine. Obviously, today was a missed chance. That is a bit of a disappointment, but he also missed some chances earlier in the match. So, I think it's fair that we are here. The second half will be, of course, crucial." – 🇮🇳 Gukesh D on the current match score 3½-3½,… pic.twitter.com/Ce9j2OphSY

— International Chess Federation (@FIDE_chess) December 3, 2024

उन्होंने कहा, ‘यह इवेंट का अभी आधा हिस्सा ही है। इन पहले सात राउंड में बहुत कुछ हुआ है। मुझे यकीन है कि अगले सात राउंड में बहुत कुछ होगा। टाई-ब्रेक के बारे में सोचना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा है, मैं पसंदीदा में विश्वास नहीं करता। मेरा मानना ​​है कि जो भी दिन विशेष पर अच्छा शतरंज खेलेगा, वह जीतेगा।’

निराश लिरेन ने कहा – ‘मुझे अधिक आश्वस्त होना चाहिए था‘

वही डिंग लिरेन ने कहा, ‘मेरे ख्याल से खेल के दौरान यह पूरी तरह से मेरी विफलता थी क्योंकि मुझे लगा कि मैं खेल से बाहर हो रहा हूं। लेकिन कई बार की तरह शायद मेरी स्थिति इतनी भी खराब नहीं थी। मुझे अपनी स्थिति के बारे में अधिक आश्वस्त होना चाहिए था।’ एक दिन के विश्राम के बाद गुरुवार को आठवीं बाजी खेली जाएगी।

You Might Also Like

भारत के शीर्ष 100 अमीरों में गौतम अडानी व मुकेश अंबानी शीर्ष स्थान पर बरकरार, फोर्ब्स ने जारी की नई सूची
भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान में खुला, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त
पीएम मोदी का विपक्षी गठबंधन पर प्रहार : सनातन धर्म को खत्म करना चाहता है ‘INDIA’
भारत ने बैन किया गेहूं का निर्यात तो रूस के पास पहुंचा बांग्लादेश, मिल सकता है फायदा
घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 227 अंक चढ़ा
TAGGED:Ding LirenFIDE World ChessGukesh could not take advantageseventh game also ended in a draw
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?