1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम

0
Social Share

कलबुर्गी, 23 मई। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में भीषण हादसा हो गया। एक क्रूजर वाहन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। यह घटना कलबुर्गी जिले के चित्तपुर तालुका के लाडलापुर के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात चित्तपुर तालुक के इंगलागी गांव के एक ही परिवार के सदस्य क्रूजर में यादगीर से लौट रहे थे। इसी दौरान लाडलापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक से क्रूजर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर में सवार तोलुसाब केशवर (27), हुसैन शाह (48), मैबूब अली (45), रसूल बी (42) और फातिमा अली (38) की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, इंगलागी गांव के एक बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए यादगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिवार के 5 सदस्य एक क्रूज़र वाहन से अपने गांव लौट रहे थे। रात में जब वे लाडलापुरा गांव पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई।

दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। शवों को वाहन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए वादी सरकारी अस्पताल भेजा गया। इस दुखद घटना से इंगलागी गांव शोक में डूबा हुआ है। एक ही परिवार के इतने सदस्यों की एक साथ मृत्यु से ग्रामीण स्तब्ध हैं। परिवार के सदस्यों की असमय मृत्यु से परिजनों, मित्रों और गांव के लोगों में शोक का माहौल है। लोग मृतकों के परिवार को सांत्वना देने के लिए अस्पताल और गांव पहुंच रहे हैं। इस संबंध में वादी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code