hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल 2023 : गुजरात टाइंटस ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से रौंदा, पिछली हार का हिसाब बराबर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल 2023 : गुजरात टाइंटस ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से रौंदा, पिछली हार का हिसाब बराबर
खेलहिन्दी

आईपीएल 2023 : गुजरात टाइंटस ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से रौंदा, पिछली हार का हिसाब बराबर

Vinayak Barot
Last updated: May 6, 2023 2:56 pm
Vinayak Barot
Published: May 6, 2023
Share
SHARE

जयपुर, 5 मई। मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुक्रवार की रात मारक गेंदबाजी के बाद शानदार बल्लेबाजी की और टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एकतरफा मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 37 गेंदों के शेष रहते नौ विकेट से रौंद कर रख दिया। अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज हार्दिक पंड्या एंड कम्पनी ने इस प्रभावशाली जीत के जीत के साथ ही गत 16 अप्रैल को घरेलू मैदान पर आरआर के हाथों तीन विकेट की पराजय का हिसाब भी बराबर कर दिया।

That was some performance by @gujarat_titans 🙌#GT win the match by 9 wickets and add another 2 points to their tally 👌

Scorecard ▶️ https://t.co/54xkkylMlx#TATAIPL | #RRvGT pic.twitter.com/fJKu9gmvLW

— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2023

राशिद खान व साथी गेंदबाजों ने राजस्थान को 118 पर समेटा

मौजूदा सत्र के 48वें मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम धाकड़ लेग ब्रेक गुगली गेंदबाज राशिद खान (3-14) व उनके साथी गेंदबाजों के समक्ष 17.5 ओवरों में 118 रनों पर ही सिमट गई। जवाब में गुजरात टाइटंस ने शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाजों की ठोस पारियों के सहारे सिर्फ एक विकेट खोकर 13.5 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

For his brilliant bowling display which set up @gujarat_titans' win against #RR, @rashidkhan_19 bags the Player of the Match award 👍 👍

Scorecard ▶️ https://t.co/tilu6n33sB#TATAIPL | #RRvGT pic.twitter.com/F8hIRx2EMM

— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2023

साहा, शुभमन व पंड्या ने गुजरात की आसान जीत तय की

कमजोर लक्ष्य के सामने ओपनरद्वय ऋद्धिमान साहा (41 रन, 34 गेंद, पांच चौके) व शुभमन गिल (नाबाद 36 रन, 35 गेंद, छह चौके) ने 58 गेंदों पर ही 71 रनों की साझेदारी कर दी। 10वें ओवर में शुभमन के लौटने के बाद साहा का साथ देने उतरे कप्तान हार्दिक पांड्या (नाबाद 39 रन, 15 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) ने विस्फोटक अंदाज दिखाया और दोनों ने सिर्फ 25 गेंदों पर अटूट 48 रनों की भागीदारी से मेहमानों की आसान जीत सुनिश्चित कर दी।

.@hardikpandya7 put on a show tonight 🤩

Relive the three 6️⃣s 🔥#TATAIPL | #RRvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/JdCQOOrHNR

— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2023

स्कोर कार्ड

इसके पूर्व गुजरात टाइटंस की कसी गेंदबाजी के सामने राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। कप्तान संजू सैमसन सर्वोच्च स्कोरर (30 रन, 20 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) रहे। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट (15 रन), यशस्वी जायसवाल (14 रन) और देवदत्त पडिक्कल (12 रन) ही दहाई में पहुंच सके। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राशिद खान के अलावा नूर अहमद ने 25 रन देकर दो विकेट लिए जबकि मो. शमी, पंड्या और जोशुआ लिटिल को एक-एक सफलता हाथ लगी।

अंक तालिका में टाइटंस का शीर्ष क्रम बरकरार

गुजरात टाइटंस की 10 मैचों में यह सातवीं जीत रही और वह 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बरकरार है। वहीं राजस्थान रॉयल्स को 10 मैचों में पांचवीं पराजय झेलनी पड़ी और वह 10 अंकों के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स व चेन्नई सुपर किंग्स (11-11 अंक) के बाद चौथे स्थान पर है।

शनिवार के मैच : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (चेन्नई, अपराह्न 3.30 बजे), दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (दिल्ली, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

सीमित ओवरों की क्रिकेट में टीम इंडिया का एक और क्लीन स्वीप, टी20 में लगातार 12वीं जीत से विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
भारत ने रोका सिंधु जल समझौता, CCS बैठक में पाकिस्तानी उच्चायोग और अटारी बॉर्डर बंद करने का भी फैसला
कुलदीप एंड कम्पनी के प्रहार के बाद तिलक बने चट्टान, टीम इंडिया नौवीं बार एशिया कप चैम्पियन, रोमांचक खिताबी संघर्ष में 5 विकेट से हारा पाकिस्तान
पाकिस्तान : सियासी उठापटक के बीच चुनाव आयोग ने कहा – आम चुनाव की तैयारियों में करीब 6 माह लगेंगे
सरकार ने संसद में दी जानकारी- ई20 पेट्रोल से वाहनों के इंजन को नुकसान का कोई प्रमाण नहीं
TAGGED:equals previous defeatGujarat TitansIPL 2023Rajasthan royalsTitans crushed Rajasthan Royals
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?