पैदा होते ही पोती बनी करोड़पति, दादा ने 10 करोड़ की हवेली कर दिया नाम, खाते में भी जमा किए 52 करोड़

न्यूयॉर्क, 29 जून। दुनिया में ऐसे अनेक लोग होंगे, जो अमीर बनने या लखपति, करोड़पति बनने की दहलीज तक पहुंचने में पूरा जीवन व्यतीत कर देते हैं और कुछ की किस्मत ऐसी होती है, जो पैदा होते ही करोड़पति बन जाते हैं। अमेरिका में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं, जहां एक बच्ची अपने जन्म के दो दिन बाद ही करोड़पति बन गई। दरअसल उसके करोड़पति दादा ने उसे 10 करोड़ रुपये की संपत्ति के अलावा लगभग 52 करोड़ रुपये का ट्रस्ट फंड दिया है।

करोड़पति दाता बैरी ड्रिविट-बार्लो ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी 23 वर्षीय बेटी सैफ्रन ड्रिविट-बार्लो ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी बेटी और पोती की तस्वीर को साझा किया और कैप्शन में लिखा, ‘उनकी बेटी को आज एक बेटी हुई है और वह बहुत खुश हैं।’ बैरी ने ‘द सन’ को बताया, ‘मैंने अपनी पोती को नेक में करोड़ों की हवेली और ट्रस्ट फंड दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Barrie Drewitt-Barlow (@donbarrie1)

अपने परिवार को करोड़ों के उपहार देते हैं बैरी

बैरी ने यह भी बताया कि उन्होंने इसी वीकेंड पर नई हवेली खरीदी थी, जिसका इंटीरियर अब वह अपनी पोती के लिए बदलवाएंगे। वैसे, बैरी ने पहली बार अपने घर के किसी सदस्य को करोड़ों की चीज उपहार में नहीं दी है। इससे पहले वह हर साल अपने परिवार के लिए क्रिसमस पर 4 मिलियन पाउंड खर्च करते हैं। उन्होंने अपने नवजात बेटे रोमियो को पिछले साल 2.5 मिलियन पाउंड की बोट दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular