hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: संचार साथी एप प्री इंस्टॉल का आदेश वापस – विपक्ष के कड़े विरोध के बीच सरकार ने पलटा फैसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > संचार साथी एप प्री इंस्टॉल का आदेश वापस – विपक्ष के कड़े विरोध के बीच सरकार ने पलटा फैसला
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

संचार साथी एप प्री इंस्टॉल का आदेश वापस – विपक्ष के कड़े विरोध के बीच सरकार ने पलटा फैसला

Revoi Editor
Last updated: December 3, 2025 4:54 pm
Revoi Editor
Published: December 3, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर। केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन में संचार साथी एप प्री इंस्टॉल अनिवार्य रूप से करने का आदेश विपक्षी दलों के कड़े विरोध के बाद बुधवार को वापस ले लिया। विपक्षी नेताओं ने इससे जासूसी की चिंता जताई थी। उनका कहना था कि यह एप कॉल सुन सकता है और संदेशों की निगरानी कर सकता है।

मोबाइल फोन निर्माताओं के लिए अनिवार्य किया गया था स्मार्टफोन में संचार साथी एप प्री इंस्टॉलेशन 

सरकार की ओर से कहा गया कि मोबाइल फोन में संचार साथी एप को पहले से इंस्टॉल करना अनिवार्य नहीं है। यह निर्णय संसद में एप से जुड़ी गोपनीयता संबंधी चिंताओं पर चल रही बहस के बीच आया है। पिछले सप्ताह जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार मोबाइल फोन निर्माताओं के लिए स्मार्टफोन में संचार साथी एप प्री इंस्टॉल करना जरूरी कर दिया गया था।

सरकार के अनुसार यह एप पूरी तरह से उपयोगकर्ताओं को साइबर धोखाधड़ी से बचाने, दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों की रिपोर्ट करने में उनकी सहायता करने और साइबर अपराध से निबटने को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

अब तक 1.4 करोड़ उपयोगकर्ताओं ने डाउनलोड किया संचार साथी एप

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अब तक 1.4 करोड़ उपयोगकर्ताओं ने संचार साथी एप को डाउनलोड किया है, जो सामूहिक रूप से प्रतिदिन लगभग 2,000 धोखाधड़ी की घटनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं। पिछले 24 घंटे में यह गति और तेज हो गई, जिसमें छह लाख नए रजिस्ट्रेशन हुए। इसके साथ ही यह कहा गया कि संचार साथी एप की बढ़ती स्वीकार्यता को देखते हुए, सरकार ने मोबाइल निर्माताओं के लिए प्री-इंस्टॉलेशन अनिवार्य नहीं करने का निर्णय लिया है।

संचार मंत्री सिंधिया बोले – संचार साथी एप से स्नूपिंग संभव नहीं

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि संचार साथी एप से न ही स्नूपिंग संभव है और न ही भविष्य में ऐसा कभी संभव हो सकेगा। उन्होंने लोकसभा में बुधवार को कहा, ‘आज देश में हमारे यूजर्स का आंकड़ा एक अरब तक पहुंच चुका है। जहां दूरसंचार सेवाओं का सकारात्मक प्रभाव है वहीं, इसका नकारात्मक इस्तेमाल भी किया जा रहा है। ऐसे में सरकार का दायित्व बनता है कि देश की जनता और हर नागरिक को इन नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षित रखें। इसी सोच के साथ 2023 में संचार साथी पोर्टल और 2025 में संचार साथी एप की शुरुआत की गई थी।’

You Might Also Like

ममता बनर्जी ने फिर किया दावा – I.N.D.I.A. ब्लॉक जीतेगा चुनाव, भाजपा 200 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी
भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ पत्नी ज्योति ने दर्ज कराया मुकदमा, जानें मामला
Delhi Police कांस्टेबल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
जम्मू : कुलगाम में आतंकियों ने बैंक में घुसकर की मैनेजर की हत्या, 48 घंटे में आया दूसरा मामला
योगी की मंत्री का वाहन ट्रक से टकराया, हादसे में बाल-बाल बचीं बेबी रानी मौर्य
TAGGED:government has withdrawn the orderOpposition parties have protestedSanchar Saathi app
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

August 10, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?