1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी की र‍िकॉर्ड उपलब्‍ध‍ि की वैश्‍व‍िक सराहना, दुनियाभर के नेताओं से मिल रहे बधाई संदेश
पीएम मोदी की र‍िकॉर्ड उपलब्‍ध‍ि की वैश्‍व‍िक सराहना, दुनियाभर के नेताओं से मिल रहे बधाई संदेश

पीएम मोदी की र‍िकॉर्ड उपलब्‍ध‍ि की वैश्‍व‍िक सराहना, दुनियाभर के नेताओं से मिल रहे बधाई संदेश

0
Social Share

नई दिल्ली, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनियाभर के नेताओं से उन्‍हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। बुधवार को उन्‍होंने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 द‍िनों का कार्यकाल पूरा क‍िया।

डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने एक्‍स पोस्‍ट में कहा

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में कहा, ”भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई। मालदीव आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के आधार पर भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है।”

राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो ने भेजा बधाई संदेश

केन्या गणराज्य के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई संदेश भेजा। उन्होंने X पर पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक सेवा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर हार्दिक बधाई। आज आप भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में लगातार तीन कार्यकालों के दौरान भारत की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर जताए गए विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। साधारण शुरुआत से इस मुकाम तक का आपका सफर समर्पण, दृढ़ता और सार्वजनिक सेवा का प्रमाण है। केन्या भारत के साथ अपनी मजबूत और स्थायी साझेदारी को महत्व देता है और दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग को और गहरा करने की आशा रखता है। भारत की जनता की सेवा में आपकी निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं।’

टेक्सास से सीनेटर जॉन कॉर्निन ने कहा

टेक्सास से रिपब्लिकन अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने कहा, ‘भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर पीएम नरेंद्र मादी को बधाई। तीन बार लोकतांत्रिक जनादेश के जरिए 1.4 अरब लोगों का भरोसा जीतकर 4,399 दिनों तक नेतृत्व किया। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, पीएम मोदी का कार्यकाल बदलाव लाने वाला रहा है। अमेरिका-भारत की साझेदारी पहले से कहीं ज्‍यादा मजबूत हुई है।’

इजराइली राजदूत रूवेन अजार ने र‍िकॉर्ड उपलब्‍ध‍ि पर दी बधाई

भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनकी र‍िकॉर्ड उपलब्‍ध‍ि पर बधाई दी। उन्होंने X पर पोस्ट किया, ‘भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के लिए पीमए नरेंद्र मोदी को बधाई। अपने दोस्त और इजराइल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे पीमए नेतन्‍याहू की तरह आपने कई बड़े सुधारों के जरिए भारतीय अर्थव्यवस्था को बदल दिया है और देश को सफलता की राह पर आगे बढ़ाया है।’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने तस्वीर साझा की

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने X पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्‍वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई संदेश भेजा। स्कॉट मॉरिसन ने लिखा, ‘भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई। एक सच्चे राजनेता, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था और दुनिया में देश की साख को बदल दिया है। हमें उस व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर गर्व है जिसे हमने मिलकर बनाया है। बधाई हो मेरे दोस्त।’

ये भी पढ़ें :  पीएम पद पर लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाने के बाद बोले नरेंद्र मोदी- जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी

पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई, कहा- विकास को मिली नई दिशा

सबसे लंबे कार्यकाल पर बोले सीएम योगी- ‘नेतृत्व नहीं, एक युग की चेतना हैं पीएम मोदी’

राष्ट्रपति मुर्मु ने की उपलब्धियों की सराहना, बोलीं- पीएम मोदी का कार्यकाल जनता के विश्वास का प्रतीक

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code