hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: खराब फॉर्म से जुझ रहे ग्लेन मैक्सवेल ने छोड़ा RCB का साथ, अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया, बेंगलुरु को भी दी जानकारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > खराब फॉर्म से जुझ रहे ग्लेन मैक्सवेल ने छोड़ा RCB का साथ, अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया, बेंगलुरु को भी दी जानकारी
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

खराब फॉर्म से जुझ रहे ग्लेन मैक्सवेल ने छोड़ा RCB का साथ, अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया, बेंगलुरु को भी दी जानकारी

Vinayak Barot
Last updated: April 16, 2024 1:41 pm
Vinayak Barot
Published: April 16, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 अप्रैल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 सीजन से हटने का फैसला लिया है। उन्होंने अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है। मैक्सवेल ने सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की करारी हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए इस खबर का खुलासा किया।

मैक्सवेल को इस सीजन खराब फॉर्म की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स के खिलाफ तो वह प्लेइंग-11 तक का हिस्सा नहीं थे। विल जैक्स ने उनकी जगह प्लेइंग-11 में जगह बनाई थी। मैच के बाद मैक्सवेल ने समझाया कि उन्होंने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को खुद किसी और को आजमाने के लिए कहा था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैक्सवेल ने कहा कि वह इस समय अच्छे मानसिक और शारीरिक स्थिति में नहीं हैं। इसलिए उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने हालांकि, यह नहीं बताया कि वह कब तक इस लीग में नहीं खेलेंगे या फिर वह अगले सीजन में भी वापसी करेंगे या नहीं। मैक्सवेल ने आरसीबी की सात मैचों में छठी हार के बाद कहा- निजी तौर पर मेरे लिए यह काफी आसान फैसला था। मैं पिछले मैच के बाद फाफ (डु प्लेसिस) और कोच के पास गया और कहा कि मुझे लगता है कि यह शायद समय है कि हम किसी और को आजमाएं।

मैक्सवेल ने कहा- मैं पहले भी इस स्थिति में रहा हूं। आप चाहें तो खेलना जारी रख सकते हैं और खुद को और अंधकार में धकेल सकते हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि अब सच में मेरे लिए खुद को मानसिक और शारीरिक ब्रेक देने, अपने शरीर को सही करने का एक अच्छा समय देने का मौका है। अगर मुझे टूर्नामेंट के दौरान खेलने की जरूरत होती है, तो मैं उम्मीद करता हूं कि मैं एक ठोस मानसिक और शारीरिक स्थिति के साथ वापसी करूंगा और प्रभाव डालने की कोशिश करूंगा।

You Might Also Like

वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी बोले – ‘तेजी से बदल रही दुनिया, हमें आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करना होगा’
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य को श्ख्स ने बताया पत्नी, कोर्ट ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला?
गृह मंत्रालय का आंकड़ा – तीन वर्षों में 13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं हुईं लापता, एमपी में सर्वाधिक केस
टी20 विश्व कप :  यूएई की मौजूदा पिचों की स्थिति चिंताजनक नहीं – एलार्डिस
जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में मुठभेड़ के दौरान जेसीओ शहीद, तीन सैनिक भी घायल
TAGGED:IPL 2024RCBVirat Kohli
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?