hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गाजियाबाद मामला : अखिलेश यादव की न्यायालय से स्‍वत: संज्ञान लेने की अपील, कहा – कानून हाथ में लेने का अधिकार तो सरकार को भी नहीं..
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गाजियाबाद मामला : अखिलेश यादव की न्यायालय से स्‍वत: संज्ञान लेने की अपील, कहा – कानून हाथ में लेने का अधिकार तो सरकार को भी नहीं..
राष्ट्रीयहिन्दी

गाजियाबाद मामला : अखिलेश यादव की न्यायालय से स्‍वत: संज्ञान लेने की अपील, कहा – कानून हाथ में लेने का अधिकार तो सरकार को भी नहीं..

Revoi Editor
Last updated: August 11, 2024 4:01 pm
Revoi Editor
Published: August 11, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 11 अगस्त। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में एक हिंदू दक्षिणपंथी संगठन द्वारा रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बांग्‍लादेशी घुसपैठिया बताकर उन पर हमला किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए अदालत से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया।

अखिलेश ने शनिवार देर रात ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”कानून हाथ में लेने का अधिकार तो सरकार को भी नहीं है, फिर उनके संगी-साथी गुर्गों को कैसे हो सकता है। इस हिंसक मामले में माननीय न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह है।”

सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ”आशंका की शिकायत होनी चाहिए, मनमानी हिंसा नहीं। कहीं यह भी ‘भारतीय जमीन पार्टी’ का कोई खेल तो नहीं, जो जमीन खाली कराने का यह नायाब तरीका निकाल रही है।”

उन्होंने आरोप लगाया, ”ऐसी घटनाओं से उत्तर प्रदेश की छवि खंडित हो रही है। देश की राजधानी के इतने करीब घटे इस कुकृत्य के इस पक्ष की भी जांच हो कि कहीं यह सब आपस में लड़ते दो पक्षों के बीच की लड़ाई का परिणाम तो नहीं है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने अंदेशा जताया, ”कहीं कोई लखनऊ को यह संदेश तो नहीं दे रहा है कि हमें आपके शासन-प्रशासन पर कोई भरोसा नहीं है और न ही उसका कोई डर है, इसीलिए हम ही आशंका पर आरोप लगाएंगे, हम ही डंडा चलाएंगे।”

अखिलेश ने अपने इस पोस्ट के साथ एक मिनट 16 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें लाठी-डंडे से लैस कुछ लोगों को गाली-गलौज करते हुए झुग्गियों को उजाड़ते और उसमें रहने वाले लोगों को पीटते देखा जा सकता है। गाजियाबाद में एक हिंदू दक्षिणपंथी संगठन ने रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बांग्‍लादेशी घुसपैठिया बताकर उन पर हमला कर दिया और उनकी झुग्गियों को नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और बादल उर्फ हरिओम सिंह को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में हमलावर समूह के नेता समेत अन्‍य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया कि जिन लोगों पर हमला किया गया, वे बांग्‍लादेशी नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के ही निवासी हैं।

सीएम योगी का बड़ा एक्शन

मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार का सख़्त एक्शन देखने को मिला है। पुलिस ने इस मामले में हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी और हरिओम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद अब उन पर रासुका यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।

You Might Also Like

बॉलीवुड: ताहाशाह बादुशा और डेज़ी शाह का गाना एक वारी रिलीज
Jersey Island: जर्सी विस्फोट में पांच लोगों की मौत, कई लापता
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आरोप – अपनी गलतियों में सुधार की बजाय नेहरू को जिम्मेदार ठहराती है भाजपा
पटना में अलविदा की नमाज के बाद ‘अतीक अहमद अमर रहे’ और ‘मोदी-योगी मुर्दाबाद’ के नारे लगे
अब वो सब कहां हैं? चीते की मौत पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा
TAGGED:akhilesh yadavcourtGhaziabad caseUP NEWSyogi government
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम बोले – 2 वर्ष पहले से भी कम जीडीपी, गिरावट से नहीं उबर सकी अर्थव्यवस्था

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 1, 2021
EU उपाध्यक्ष के बयान पर ईरान का पलटवार, अंतरराष्ट्रीय कानून की बातों को इस्माइल बाघेई ने बताया चरम पाखंड
रिजर्व बैंक ने नैच के नियमों में किया बदलाव, अब बैंक में अवकाश के दिन भी आएगा आपका वेतन
ઈન્દિરા ગાંઘી પર બનનારી ફિલ્મ ‘ઈમરજન્સી’માં કંગના લીડ રોલ પ્લે કરવાની સાથે ડિરેક્ટર પણ બનશે – કહ્યું ,મારાથી બેસ્ટ કોઈ નહી કરી શકે
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का है मास्टर माइंड
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?