hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: G-20 Summit: लखनऊ में IT मंत्रालय करेगा DEWG की पहली बैठक, कई कार्यशालाओं पर होगी चर्चा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > G-20 Summit: लखनऊ में IT मंत्रालय करेगा DEWG की पहली बैठक, कई कार्यशालाओं पर होगी चर्चा
राष्ट्रीयहिन्दी

G-20 Summit: लखनऊ में IT मंत्रालय करेगा DEWG की पहली बैठक, कई कार्यशालाओं पर होगी चर्चा

Vinayak Barot
Last updated: February 13, 2023 11:31 am
Vinayak Barot
Published: February 13, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 13 फरवरी। G-20 की भारत की अध्यक्षता के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय प्रथम डिजिटल इकोनामी वर्किंग ग्रुप की बैठक 13 से 15 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित करने जा रहा है। जहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, तीन दिवसीय डीईडब्लूजी बैठक सोमवार को शुरू होगी, जिसमें कई कार्यशालाएं, परिचर्चा आदि होंगी और उन विषयों पर कार्यक्रम होंगे। जो डीईडब्लूजी के एजेंटा को पूरा करते हों। इन कार्यशालाओं के साथ ही यूपी की डिजिटल पहल भी प्रदर्शित की जाएगी।

बता दें कि G-20 का आगाज आज यानी सोमवार से होगा। इसमें 141 देशों के डेलीगेट्स आ रहे हैं। आज से तीन दिन के लिए लखनऊ जी-20 देशों के मेहमानों की अगवानी करेगा। जी-20 बैठक में आर्थिक के अलावा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्किलिंग पर चर्चा होगी। इसके अलावा, डिजिटल इंडिया अनुभव केंद्र की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जहां दिखाया जाएगा कि कैसे डिजिटल इंडिया, भारत में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर एक अरब से अधिक आबादी के जीवन में परिवर्तन लेकर आया।

  • 2017 में DEWG का किया गया था गठन

G-20 की जर्मनी की अध्यक्षता में 2017 में DEWG का गठन किया गया था, जिसका लक्ष्य एक सुरक्षित और समावेशी डिजिटल अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देना है। वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था के 11 हजार अरब डॉलर के होने और 2025 तक इसके 23 हजार अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है।

भारत ने जी-20 सदस्य देशों के साथ ही अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों जैसे विश्व बैंक, यूनेस्को, ओईसीडी, आईटीयू और यूएनडीपी को इस आयोजन में आमंत्रित किया है। डीईडब्लूजी की बैठक हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में भी क्रमशः अप्रैल, जून और अगस्त, 2023 में होगी। डीईडब्लूजी की मंत्रिस्तरीय बैठक अगस्त, 2023 में बेंगलुरु में होगी।

You Might Also Like

भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूती से जारी रखना राष्ट्रपति बाइडेन का दृढ़संकल्प : अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन
भारत और चीनी सैनिकों के बीच तवांग में एलएसी पर झड़प, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी : कांवड़ यात्रा में हॉकी स्टिक, डंडा और त्रिशूल लेकर चलने पर लगी रोक!
डीजल इंजन वाहनों पर 10 फीसदी अतिरिक्त जीएसटी लगाने की तैयारी, गडकरी ने ऑटोमोबाइल उद्योग को दी चेतावनी
सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को बताया भगवान राम, कहा- ‘वो जहां नहीं पहुंचते हम उनकी खड़ाऊ लेकर चलते’
TAGGED:DEWGG-20 Summitit
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेशनल एयर स्पोर्टस पॉलिसी की शुरुआत की, 2030 तक एक लाख नए रोजगार की उम्मीद

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 8, 2022
इजराइल पर कभी भी हमला कर सकता है ईरान, एयर फ्रांस ने ईरान के लिए सभी उड़ानें रद कीं
मणिपुर के मुद्दे पर सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
बीएमसी की सीटें बढ़ाने को चुनौती संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?