hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- ‘पाकिस्तान से आतंकी नहीं मुसलमान आए और…’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- ‘पाकिस्तान से आतंकी नहीं मुसलमान आए और…’
राष्ट्रीयहिन्दी

ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- ‘पाकिस्तान से आतंकी नहीं मुसलमान आए और…’

Revoi Editor
Last updated: May 30, 2025 10:46 am
Revoi Editor
Published: May 30, 2025
Share
SHARE

भोपाल, 30 मई। अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वालीं भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर ऐसी बात कह दी है, जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर प्रज्ञा ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए कहा, “आतंकियों ने नहीं, सीधी सी बात है कि पाकिस्तान से मुस्लिम आए और नाम और धर्म पूछकर हिन्दुओं को मार दिया।”

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, “मुस्लिम ने हिन्दुओं पर गोलियां बरसाईं और उनकी हत्या की। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर हिन्दुत्व का प्रतीक है। सिन्दूर हिन्दुओं में सुहाग का प्रतीक माना जाता है। पाकिस्तान से आए लोगों ने पहलगाम में महिलाओं के सुहाग को उजाड़ दिया, इसलिए इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया। पाकिस्तान और मुसलमानों ने हमारी भावनाओं को आहत किया है।”

प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा, ”यह बहुत ही वीभत्स और हृदयविदारक घटना है। जिन लोगों ने हत्याएं की हैं, उनको भारत नहीं छोड़ेगा। उस देश को भारत नहीं छोड़ेगा, जहां से ये पनपते और पलते हैं।”

‘पाकिस्तान में सभी आतंकी हैं’- प्रज्ञा ठाकुर

पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, “यह बात सत्य है कि पाकिस्तान में सभी आतंकी हैं. चाहे उनकी सेना हो, चाहे मुख्यमंत्री हों या प्रधानमंत्री हों, सभी आतंकवादी हैं। इसलिए उनको आतंकवादी कह सकते हैं, लेकिन ये भारत में मुसलमान बनकर आए थे और हिन्दुओं को धर्म पूछकर मारा। मुसलमानों को नहीं मारा। ये तय कर के आए थे। अगर किसी ने झूठ कह दिया कि हम मुसलमान हैं, तो उनसे कलमा पढ़ने के लिए बोला। नहीं पढ़ पाए तो उन्हें मार दिया गया।”

उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बयान पर पलटवार करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, “उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ऐसे लोग हैं जो कभी नहीं चाहते कि अनुच्छेद-370 हटाया जाए। महबूबा मुफ्ती ने कहा भी था कि अगर 370 हटाई गई तो खून की नदियां बह जाएंगी। इन लोगों के रहते हुए कश्मीर में कभी शांति स्थापित नहीं हो सकती।”

You Might Also Like

यूपी चुनाव : स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को दिलाई भाजपा की सदस्यता
वैक्सीन को लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल की केंद्र को नसीहत, बोले – टीम इंडिया बनकर करें काम
पुरी तट के लाइफगार्ड्स ने 10 दिन में 156 बचाईं जानें
दिल्ली मेयर चुनाव से हटी बीजेपी, AAP की उम्मीदवार डॉ शैली ओबरॉय निर्विरोध चुनी गई
यूपी : गोरखपुर को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
TAGGED:Muslim terroristsOperation SindoorPahalgam attackPragya thakur
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?