hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी विधान परिषद उपचुनाव : पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान होंगे भाजपा उम्मीदवार, 30 जनवरी को होना है मतदान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > यूपी विधान परिषद उपचुनाव : पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान होंगे भाजपा उम्मीदवार, 30 जनवरी को होना है मतदान
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी विधान परिषद उपचुनाव : पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान होंगे भाजपा उम्मीदवार, 30 जनवरी को होना है मतदान

Vinayak Barot
Last updated: January 16, 2024 7:40 pm
Vinayak Barot
Published: January 16, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 16 जनवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव का साथ छोड़कर घर वापसी यानी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले दारा सिंह चौहान का इंतजार खत्म हो गया, जब शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें तोहफा देते हुए दिनेश शर्मा के इस्तीफे से खाली हुई विधान परिषद की सीट पर पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया।

भाजपा के बहुमत को देखते हुए दारा सिंह का निर्वाचन तय

अब विधानसभा में भाजपा के बहुमत को देखते हुए दारा सिंह चौहान का विधान परिषद उपचुनाव में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बनना तय है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दारा सिंह चौहान एमएलसी सीट के लिए नामांकन करेंगे। दारा सिंह के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्री तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद के उप-चुनाव हेतु एक नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/ilNQg1Zi5z

— BJP (@BJP4India) January 16, 2024

विधान परिषद की रिक्त सीट के लिए 18 जनवरी तक नामांकन होना है। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 जनवरी को नाम वापस लेने का अंतिम दिन है। मतदान 30 जनवरी को पूर्वाह्न नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। उसी दिन शाम को पांच बजे से मतगणना होगी।

उल्लेखनीय है कि दारा सिंह चौहान ने पिछले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर सपा ज्वॉइन कर ली थी। सपा के टिकर पर वह घोसी विधानसभा सीट से चुनाव जीते, लेकिन बाद में उन्होने सपा छोड़कर भाजपा में जाने का फैसला किया। इसके बाद पिछले वर्ष 17 जुलाई को उन्होंने घर वापसी कर ली।

भाजपा में शामिल होने के पहले दारा सिंह चौहान ने घोषी सीट से इस्तीफा दिया था। इस रिक्त सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने दारा सिंह चौहान को ही चुनाव मैदान में उतार दिया, लेकिन वह सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह से चुनाव हार गए। तब से वह भाजपा से तोहफा पाने के इंतजार में थे। बताया जा रहा है कि चौहान के एमएलसी बनाने के बाद जल्द ही उन्हें योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

पूर्वांचल के बड़े नेता हैं दारा सिंह चौहान

भाजपा में वापसी के बाद दारा सिंह चौहान भले ही घोसी सीट पर हुए उपचुनाव में हार गए थे, लेकिन पूर्वाचल की राजनीति में उनका खासा दबदबा माना जाता है। उनका राजनीतिक सफर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से शुरू हुआ था। वह वर्ष 1996 में राज्यसभा के सांसद बने। इसके बाद वह उन्होंने घोसी लोकसभा सीट से वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा और जीते। वर्ष 2015 में उन्होने बसपा से नाता तोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर ली। वर्ष 2017 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री बन गए। फिर वर्ष 2022 में वह सपा में शामिल हो गए थे और बीते साल जुलाई में उन्होंने सपा से भी दूरी बना ली थी।

ओबीसी में शामिल चौहान समाज में दारा सिंह की गहरी पैठ

दरअसल, ओबीसी में शामिल चौहान समाज में दारा सिंह की गहरी पैठ है। ऐसे में लोकसभा चुनावों के ठीक पहले भाजपा ने उन्हे एमएलसी बनाकर पिछड़े वर्ग को लुभाने का दांव चला है। भाजपा अब दारा सिंह चौहान के जरिये अखिलेश यादव के पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक फार्मूले को चुनौती देगी।

You Might Also Like

67 वर्ष की हुई मशहूर अदाकारा रेखा, आज भी करती हैं फैंस के दिल पर राज
सीएम योगी की घोषणा – यूपी पुलिस भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 30 फीसदी आरक्षण
ऑयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज में हार्दिक पांड्या करेंगे भारतीय टीम का नेतृत्व
झारखंड : कुर्मी आंदोलन के कारण झारखंड व ओडिशा में 11 ट्रेनें रद, कई ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन
जनवरी माह में क्रेडिट कार्ड खर्च में बढ़ोतरी, यूपीआई डिजिटल भुगतान में सबसे आगे
TAGGED:Dara Singh ChauhanDara Singh will be BJP candidateUP Legislative Council by-election
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?