hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे का ड्रैगन पर कटाक्ष, X पर शेयर किया चीन का असली नक्शा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे का ड्रैगन पर कटाक्ष, X पर शेयर किया चीन का असली नक्शा
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे का ड्रैगन पर कटाक्ष, X पर शेयर किया चीन का असली नक्शा

Vinayak Barot
Last updated: September 13, 2023 9:37 pm
Vinayak Barot
Published: September 13, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 सितम्बर। अपनी विस्तारवादी नीतियों के लिए कुख्यात चीन न सिर्फ अपनी सीमा के आस-पास के इलाकों पर कब्जा करता रहा है बल्कि यदाकदा अपनी सीमाओं को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने वाले मैप भी जारी करता रहता है। चीन की इन्हीं करतूतों पर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज नरवणे ने कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक मैप शेयर किया है। तस्वीर शेयर करने के साथ नरवणे ने लिखा, ‘आखिरकार किसी को चीन का असली मैप मिल गया।’

Finally someone has got the map of China as it really is. pic.twitter.com/8whTfICQNS

— Manoj Naravane (@ManojNaravane) September 12, 2023

पूर्व सेनाध्यक्ष की तरफ से शेयर किए गए मैप पर गौर करें तो कई रंगों वाले इस मैप में तिब्बत सहित कई क्षेत्रों को अलग-अलग तरह से दिखाया गया है, जिस पर चीन अपना दावा करता है। पिछले माह 28 अगस्त को ही चीन ने अपने मैप का 2023 संस्करण जारी किया था, जिसमें ताइवान, दक्षिण चीन सागर, अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को चीनी क्षेत्रों के रूप में शामिल किया गया था। नक्शे में चीन अधिकृत तुर्कमेनिस्तान, चीन अधिकृत मंगोलिया और मंचूरिया का हिस्सा भी नजर आ रहा है।

भारत खारिज कर चुका है चीन का आइडियल मैप 

हालांकि भारत ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पर दावा करने वाले तथाकथित चीन के आइडियल मैप को तत्काल खारिज कर दिया और बीजिंग के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। भारत ने यह भी कहा कि ऐसे कदम केवल सीमा प्रश्न के समाधान को जटिल बनाते हैं। कुछ दिन पहले, जापान, मलेशिया, वियतनाम और फिलीपींस जैसे कई आसियान सदस्य देशों ने भी चीन के क्षेत्रीय दावे और उसके जारी किए मैप पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

चीन अब ताइवान की सीमा के पास तेजी से बढ़ा रहा सैन्य गतिविधियां

वहीं ड्रैगन अपनी ताजा हरकतों के क्रम में अब ताइवान की सीमा के आस-पास लगातार कई दिनों से अपने घातक युद्धपोतों और विमानों को तैनात कर रहा है। एक बार फिर ताइवान ने मंगलवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में अपनी सीमा के पास 22 चीनी सैन्य विमान और 20 जहाज देखे हैं। ताइवान का मानना है कि बीजिंग ने क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

You Might Also Like

संजय राउत ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर साधा निशाना – ‘लोगों के मन में डर पैदा कर आप ज्यादा दिन राजनीति नहीं कर सकते’
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा : रेलवे ने 18 मृतकों के परिजनों को दी 1.80 करोड़ की अनुग्रह राशि
पीएम मोदी ने कर्नाटक चुनाव में उठाया ‘द केरल स्टोरी’ का मुद्दा, कांग्रेस पर साधा निशाना
नीट री-टेस्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर अन्नामलाई ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों पर बढ़ेगा परीक्षा का दबाव
कोलकाता में मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप, करंट लगने से चार लोगों की मौत, सड़कों पर फंसे वाहन
TAGGED:Former army chiefManoj NaravaneNaravane's sarcasm on Dragonreal map of China
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान के फैजाबाद में था भूकंप का केंद्र

Vinayak Barot
Vinayak Barot
January 11, 2024
तमिलनाडु : उदयनिधि स्टालिन पूछताछ के बाद रिहा, एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में हुई थी गिरफ्तारी
टी20 विश्व कप : भारत लगातार दूसरी जीत के साथ ग्रुप 2 में शीर्ष पर, जिम्बाब्वे के हाथों पाकिस्तान की स्तब्धकारी हार
पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में भी हाहाकार, सेंसेक्स 1,769 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.78 लाख करोड़ डूबे
बाबा रामदेव की कम्पनी को बड़ा झटका, स्टॉक एक्सचेंजों ने फ्रीज किए पतंजलि फूड्स के प्रमोटरों के शेयर 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?