hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: संजय राउत ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर साधा निशाना – ‘लोगों के मन में डर पैदा कर आप ज्यादा दिन राजनीति नहीं कर सकते’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > संजय राउत ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर साधा निशाना – ‘लोगों के मन में डर पैदा कर आप ज्यादा दिन राजनीति नहीं कर सकते’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

संजय राउत ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर साधा निशाना – ‘लोगों के मन में डर पैदा कर आप ज्यादा दिन राजनीति नहीं कर सकते’

Vinayak Barot
Last updated: January 11, 2023 1:09 pm
Vinayak Barot
Published: January 11, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 11 जनवरी। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर उनपर निशाना साधते हुए कहा कि बार-बार हिन्दू मुसलमान करते रहेंगे तो देश फिर टूट जाएगा, फिर विभाजन की स्थिति पैदा होगी। लोगों के मन में डर का भाव पैदा करके ज्यादा दिन तक राजनीति नहीं की जा सकती।

गौरतलब है कि आरएसएस के मुखपत्र ‘पांचजन्य’ को दिए साक्षात्कार में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा था कि ‘इस्लाम को कोई खतरा नहीं है, लेकिन उन्हें हम बड़े हैं, हम एक समय राजा थे, हम फिर से राजा बने…यह भाव छोड़ना पड़ेगा।’ भागवत ने आगे यह भी कहा था, ‘ऐसा सोचने वाला अगर कोई हिन्दू है, उसे भी (यह भाव) छोड़ना पड़ेगा। कम्युनिस्ट है, उनको भी छोड़ना पड़ेगा। हिन्दू हमारी पहचान, राष्ट्रीयता और सबको अपना मानने एवं साथ लेकर चलने की प्रवृति है। इसलिए यहां सभी धर्म फले-फूले हैं।’

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले – मुसलमानों को ‘हम बड़े हैं’ का भाव छोड़ना होगा

‘आप बार-बार हिन्दू-मुसलमान करते रहेंगे तो देश फिर टूट जाएगा‘

मोहन भागवत के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा इससे देश में फिर से विभाजन की स्थिति पैदा हो जाएगी। राउत ने कहा, ‘देश में 20 करोड़ से ज्यादा आबादी मुसलमानों की है। अगर चुनाव जीतने के लिए राजनीति करने के लिए आप बार-बार हिन्दू-मुसलमान करते रहेंगे तो देश फिर टूट जाएगा, फिर विभाजन की स्थिति पैदा होगी।’

संजय राउत ने कहा कि लोगों के मन में डर पैदा करके आप ज्यादा दिन राजनीति नहीं कर सकते। अगर मोहन भागवत जी ने यह बात सामने रखी है तो भाजपा को इस पर गौर करना चाहिए।

You Might Also Like

आईओए अध्यक्ष पीटी उषा का आरोप – सांसद बनने के बाद से किया जा रहा परेशान, एकेडमी पर अवैध कब्जा
Moody’s Report: मिडिल ईस्ट संकट का भारत पर भी पड़ेगा असर, बढ़ेगी महंगाई, गिरेगी GDP वृद्धि दर
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दिल्ली पहुंचीं, गणतंत्र दिवस समारोह पर होंगी मुख्य अतिथि
Karwa Chauth 2022 : जानिए आज करवा चौथ पर कितने बजे दिखेगा आपके शहर में चांद
विधानसभा चुनाव में हाईटेक अंदाज : पुडुचेरी के पोलिंग बूथ पर रोबोट ने संभाली मेजबानी
TAGGED:fear in the minds of peopleMOHAN BHAGWATRSS CHIEFsanjay rautSanjay Raut targeted RSS chief
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?