hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ट्रंप के बयान पर विदेश मंत्रालय की दो टूक – ह्वाइट हाउस ही जवाब देगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ट्रंप के बयान पर विदेश मंत्रालय की दो टूक – ह्वाइट हाउस ही जवाब देगा
राष्ट्रीयहिन्दी

ट्रंप के बयान पर विदेश मंत्रालय की दो टूक – ह्वाइट हाउस ही जवाब देगा

Revoi Editor
Last updated: August 1, 2025 6:03 pm
Revoi Editor
Published: August 1, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 अगस्त। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यहां साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका सहित कई मुद्दों पर बात की। ईरान के साथ व्यापार करने वाली भारतीय कम्पनियों पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाने की घोषणा पर रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने प्रतिबंधों पर ध्यान दिया है और हम इस पर विचार कर रहे हैं।’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत लगाने की घोषणा पर रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘टैरिफ का जहां तक मामला है, इस पर सरकार की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। जहां तक ह्वाइट हाउस के वक्तव्य का सवाल है तो इसको ह्वाइट हाउस से पूछा जाए तो ज्यादा बेहतर होगा।’

‘रक्षा और सुरक्षा पर हमारी साझेदारी काफी मजबूत, ‘हम ठोस एजेंडे पर केंद्रित..‘

फिलहाल विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच में रक्षा और सुरक्षा के बीच साझेदारी काफी मजबूत है। हाल के दिनों इसमें और भी मजबूती आई है। उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों के बीच साझा इंट्रेस्ट, लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। इस साझेदारी ने कई बदलावों और चुनौतियों का सामना किया है। हमारी कोशिश है कि हम उस ठोस एजेंडे पर केंद्रित रहें, जिसके लिए हमारे दोनों देश प्रतिबद्ध हैं और हमें विश्वास है कि यह संबंध आगे भी जारी रहेगा।’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान पर कि भारत एक दिन पाकिस्तान से तेल खरीद सकता है, रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘इस मामले में मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है।’ क्या भारत की तेल कम्पनियों ने रूस से तेल खरीदना शुरू कर दिया है? इस सवाल का भी जवाब देने से उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलना चाहूंगा।’

‘यह एक संवेदनशील मामला…‘

यमन में फांसी की सजा का सामना कर रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया से जुड़े सवाल पर जायसवाल ने कहा, ‘यह एक संवेदनशील मामला है। भारत सरकार इस मामले पर पूरी मदद भेजने की कोशिश कर रही है। हमारी कोशिश की वजह से मौत की सजा को अभी के लिए रोक दिया गया है। हम मामले पर नजर रखे हुए हैं। यह एक जटिल मामला है, इसलिए हम गुजारिश करते हैं कि इस मामले पर गलत खबरों से बचने की कोशिश की जाए। हमारी अपडेट का इंतजार करें।’

You Might Also Like

आदिवासियों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं का विकास करना केंद्र की प्राथमिकता : पीएम मोदी
लखीमपुर खीरी कांड में सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्र को दी अंतरिम जमानत, यूपी व दिल्ली में न रहने की हिदायत
टी20 सीरीज : भारतीय महिलाओं ने किया क्लीन स्वीप, अंतिम मैच में बांग्लादेश 21 रनों से परास्त
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 : भारतीय दूतावास ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की यात्रा से जुड़ी अहम जानकारी
विंबलडन में रूसी खिलाड़ियों पर बैन लगने पर भड़के राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच
TAGGED:donald trumpForeign Ministry SpokespersonOnly White House will respondRandhir Jaiswal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

August 10, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?