hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: क्रिकेटर रिंकू सिंह मतदाता जागरूकता अभियान से हटाए गए, सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद EC का फैसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > क्रिकेटर रिंकू सिंह मतदाता जागरूकता अभियान से हटाए गए, सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद EC का फैसला
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशखेलराजनीतिराज्यहिन्दी

क्रिकेटर रिंकू सिंह मतदाता जागरूकता अभियान से हटाए गए, सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद EC का फैसला

Revoi Editor
Last updated: August 1, 2025 6:50 pm
Revoi Editor
Published: August 1, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 1 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अब भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी (SVEEP) अभियान के तहत लगाए गए पोस्टरों और बैनरों में नजर नहीं आएंगे। इसकी वजह यह है कि ECI ने उन्हें मतदाता जागरूकता SVEEP अभियानों से हटा दिया है।

चुनाव आयोग ने यह फैसला अलीगढ़ के क्रिकेटर की इसी वर्ष आठ जून को मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद किया है। खबर है कि दोनों अगले वर्ष फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। भारत के लिए दो वनडे और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके 27 वर्षीय रिंकू को सगाई के बाद कई घरेलू मैचों के दौरान विभिन्न स्टेडियमों में अपनी सांसद मंगेतर के साथ देखा गया।

चुनाव आयोग ने बताया रिंकू को स्वीप अभियान हटाने का कारण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार रिंकू सिंह हमारे प्रदेश के आइकन हैं। इसलिए उन्हें मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ा गया था। लेकिन, जब कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ जाता है, या फिर शंका होती है कि वह किसी तरह चुनाव से जुड़ सकता है तो ऐसे में उसे जागरूकता अभियान से नहीं जोड़ा जा सकता है। इससे उनके निजी हित टकरा सकते हैं।

इस बीच चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशों के बाद  जौनपुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद ने सभी उप-जिलाधिकारियों, चुनाव से जुड़े अधिकारियों और स्वीप टीमों को निर्देश दिया है कि वे वेबसाइट समेत अन्य सभी प्लेटफॉर्म से मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर और वीडियो हटाना सुनिश्चित करें।

लालता प्रसाद ने बताया कि आयोग और शासन से पत्र मिलने के बाद, स्वीप अभियान में क्रिकेटर रिंकू सिंह से संबंधित प्रचार सामग्रियां – जिसमें पोस्टर, बैनर और होर्डिंग शामिल हैं – सभी स्थानों से हटा दी जाएंगी और इसके लिए अधीनस्थों को निर्देश दे दिए गए हैं।

You Might Also Like

बॉलीवुड : ‘दिल बेचारा’ की दूसरी वर्षगांठ पर संजना को आई सुशांत की याद, लिखा – मिस यू मैनी
टी20 विश्व कप : भारत लगातार दूसरी जीत के साथ ग्रुप 2 में शीर्ष पर, जिम्बाब्वे के हाथों पाकिस्तान की स्तब्धकारी हार
गाजीपुर में भीषण हादसा : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग, 6 लोगों की मौत
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सानिया चंडोक संग हुई सगाई, बिजनेस फैमिली से जुड़ी हैं मंगेतर
अमेरिका के बाद अब चीन ने भी मंगल ग्रह पर उतारा अपना रोवर, ‘झुरोंग’ 90 दिनों तक लाल ग्रह पर रहेगा
TAGGED:CricketCricketer Rinku SinghEC decisionengagement with SP MP Priya SarojRinku removed from voter awareness campaign
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?