hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक : बलात्कार मामले में पूर्व JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, अदालत कल सुनाएगी सजा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कर्नाटक : बलात्कार मामले में पूर्व JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, अदालत कल सुनाएगी सजा
अपराधराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक : बलात्कार मामले में पूर्व JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, अदालत कल सुनाएगी सजा

Revoi Editor
Last updated: August 1, 2025 4:51 pm
Revoi Editor
Published: August 1, 2025
Share
SHARE

बेंगलुरु, 1 अगस्त। कर्नाटक में हासन के पूर्व जेडीएस सांसद व पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पौत्र प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के एक मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने शुक्रवार को दोषी ठहराया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रज्वल रेवन्ना को विशेष अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज चार यौन शोषण और बलात्कार के मामलों में से एक में दोषी ठहराया है। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक नायक ने बताया कि विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट शनिवार को सजा का एलान करेंगे।

कोर्ट का फैसला सुनने के बाद रेवन्ना अदालत में ही रोने लगा

कोर्ट का फैसला सुनकर रेवन्ना भावुक हो गया और अदालत में ही फूट-फूटकर रोने लगा। फैसला सुनने के बाद कोर्ट से बाहर निकलते समय भी वह रोता रहा। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने यह फैसला एफआईआर दर्ज होने के 14 महीने बाद सुनाया है।

क्या है मामला?

प्रज्वल के खिलाफ हासन जिले के एक ग्रामीण पुलिस स्टेशन में पहला मामला दर्ज किया गया था। प्रज्वल के खिलाफ पहली एफआईआर पिछले वर्ष 28 अप्रैल को एक महिला की शिकायत पर दर्ज की गई थी। 48 वर्षीया महिला हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित रेवन्ना परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करती थी। 2021 में उसके साथ कथित तौर पर दो बार दुष्कर्म किया गया। आरोपित ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया।

एफआईआर दर्ज कराने के बाद महिला का परिवार अपना घर छोड़कर कहीं और चला गया था। उस समय महिला के एक पड़ोसी ने बताया था, ‘वह रेवन्ना के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। कुछ वीडियो वायरल होने लगे और फिर हमें उसके घर पर ताला लगा मिला। हमें नहीं पता कि वह कब गई।’

सबूत के रूप में पेश की गई साड़ी

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में एक महत्वपूर्ण सबूत के रूप में साड़ी को कोर्ट में पेश किया गया। आरोप है कि पूर्व सांसद ने घरेलू सहायिका के साथ एक नहीं बल्कि दो बार बलात्कार किया। पीड़िता ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसके पास वह साड़ी भी मौजूद थी, जिसे उसने सबूत के तौर पर संभाल कर रखा था। जांच में उस साड़ी पर स्पर्म के निशान पाए गए, जिससे यह मामला और भी मजबूत हो गया। अदालत में इस साड़ी को निर्णायक सबूत के रूप में पेश किया गया।

जांच टीम ने जुटाए 123 सबूत, 7 माह में पूरा हो गया ट्रायल

इस मामले की जांच सीआईडी के विशेष जांच दल (SIT) ने की, जिसने करीब 2,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। जांच के दौरान टीम ने कुल 123 सबूत जुटाए। जांच टीम का नेतृत्व सीआईडी इंस्पेक्टर शोभा और उनकी टीम ने किया। इस मामले की सुनवाई 31 दिसम्बर, 2024 को शुरू हुई थी, जिसमें अदालत ने 23 गवाहों की गवाही दर्ज की। इसके अलावा कोर्ट ने वीडियो क्लिप्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट और घटनास्थल की निरीक्षण रिपोर्टों की भी समीक्षा की। ट्रायल मात्र सात माह में पूरा हो गया और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

You Might Also Like

दिल्ली ब्लास्ट में खुलासा – अयोध्या व काशी में विस्फोट करना चाहते थे आतंकी, स्लीपर मॉड्यूल कर रखा था एक्टिवेट
बाइडन और ट्रंप ने ‘सुपर ट्यूजडे’ प्राइमरी चुनाव में मारी बाजी, हेली पर दौड़ से हटने का दबाव बढ़ा
महाराष्ट्र : शिवसेना (UBT) विधायकों ने नहीं ली शपथ, आदित्य ठाकरे ने ईवीएम में गड़बड़ी का लगाया आरोप
नेशनल हेराल्ड केस : ईडी ने सोनिया गांधी से 6 घंटे तक की पूछताछ, बुधवार को भी होगी पेशी
अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- देश में नकारात्मक हालात के लिए भाजपा सरकार ही जिम्मेदार
TAGGED:Former JDS MPKARNATAKAPrajwal RevannaRevanna convicted in rape case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?