1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. यूपी : लखनऊ में मौलाना जरजिस के खिलाफ FIR, भगवान श्रीकृष्ण को बताया था पांच वक्त का नमाजी
यूपी : लखनऊ में मौलाना जरजिस के खिलाफ FIR, भगवान श्रीकृष्ण को बताया था पांच वक्त का नमाजी

यूपी : लखनऊ में मौलाना जरजिस के खिलाफ FIR, भगवान श्रीकृष्ण को बताया था पांच वक्त का नमाजी

0
Social Share

लखनऊ, 16 जुलाई। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस मुश्किल में फंस गए हैं। स क्रम मे लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की काररवाई की जाएगी।

दरअसल, मौलाना जरजिस ने गत 23 जून को इटावा में एक तकरीर के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को मुसलमान करार देते हुए उन्हें पांच वक्त का नमाजी बताया था। मौलाना ने गीता के एक श्लोक का हवाला देते हुए कहा, ‘भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को पूजा करने का जो तरीका बताया है, वह नमाज से जुड़ा हुआ है।’

मौलाना जरजिस की तकरीर का वीडियो वायरल होने के बाद तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। साधु-संतों ने भी नाराजगी जाहिर की। इसी क्रम में हजरतगंज निवासी शिशिर चतुर्वेद ने पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 23 जून, 2026 को सोशल मीडिया पर प्रसारित इस कथित बयान से करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस तरह की टिप्पणी से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है और समाज में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। शिकयतकर्ता ने आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी काररवाई की मांग की है।

शिशिर की शिकायत के आधार पर हजरतगंज पुलिस ने मौलाना जर्जिस इटावा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 302 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को सौंपी गई है।

हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमों के तहत आगे की काररवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो, उससे जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code