1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. FIFA World Cup 2026 : उद्घाटन मैच में मेक्सिको का बड़ा धमाका, दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया, दक्षिण कोरिया भी 2-1 जीता
FIFA World Cup 2026 : उद्घाटन मैच में मेक्सिको का बड़ा धमाका, दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया, दक्षिण कोरिया भी 2-1 जीता

FIFA World Cup 2026 : उद्घाटन मैच में मेक्सिको का बड़ा धमाका, दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया, दक्षिण कोरिया भी 2-1 जीता

0
Social Share

मेक्सिको सिटी, 12 जून। मेजबान .मेक्सिको ने एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में भारतीय समयानुसार गुरुवार आधी रात को खेले गये फीफा विश्वकप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 से शानदार जीत दर्ज। मैच का अंत तीन रेड कार्ड और काफी हंगामे के साथ हुआ, जिसमें मेक्सिको ने दूसरे हाफ में कुछ बिखरे हुए खेल के बावजूद अपनी श्रेष्ठता साबित की। हाफ-टाइम तक मेक्सिको 1-0 से आगे था। जूलियन क्विनोन्स ने नौवें मिनट में गोल किया। उन्होंने याया सिथोले की एक बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए रोनवेन विलियम्स के पैरों के बीच से गेंद को गोल में पहुंचा दिया। मेक्सिको ने शुरुआती दौर में दबदबा बनाए रखा और राउल जिमेनेज और क्विनोन्स के जरिए कई मौके बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से हमले के नाम पर केवल फोस्टर का एक कमजोर हेडर देखने को मिला।

साउथ कोरिया ने चेकिया को 2-1 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मुकाबला दक्षिण कोरिया और चेक गणराज्य के बीच गुआडालाजारा स्टेडियम में वहीं शुक्रवार सुबह भारतीय समयानुसार 7:30 बजे खेला गया। जहां कांटे की टक्कर में दक्षिण कोरिया की टीम 2-1 से बाजी मारने में कामयाब रही। मैच की रोमांचकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा जकता है कि दोनों टीमों की तरफ से पहले हाफ में कोई गोल देखने को नहीं मिला। मगर दूसरे हाफ में दोनों ही टीमें ने लय पकड़ी और आक्रामक खेल का मुआयना करवाया। मैच के दौरान पहला गोल चेक रिपब्लिक की तरफ से देखने को मिला। मगर उसके बाद जब कोरिया ने गोल दागने शुरू किए तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

दक्षिण कोरिया की तरफ से जो गोल देखने को मिले. वह दोनों गोल ह्वांग इन-बॉम और ओह ह्योन-ग्यू की तरफ से देखने को मिले। 67वें मिनट में पहले ह्वांग इन-बॉम ने व्यक्तिगत तौर पर शानदार खेल दिखाते हुए दो रक्षकों को मात देकर गोल किया। बॉम के पश्चात 80वें मिनट में ओह ह्योन-ग्यू ने निर्णायक गोल दागा। जिन्हें ह्वांग ने दाएं छोर से बेहतरीन क्रॉस दिया था। इस तरह अपने पहले मुकाबले मैच में दक्षिण कोरिया की टीम बाजी मारने में कामयाब रही और तीन महत्वपूर्ण अंक जुटाए।

फीफा विश्व कप 2026 में चला शकीरा और बर्ना बॉय का जादू

मशहूर स्टार गायिका शकीरा और बर्ना बॉय के संगीतमय माहौल और रंगबिरंगी रोशनी के बीच फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्वकप कप 2026 की शुरुआत हुई। गुरुवार रात मशहूर एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में संगीत से भरे एक भव्य समारोह कोलंबियाई स्टार गायिका शकीरा और बर्ना बॉय ने फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट के आगाज़ का माहौल बनाया। स्टार गायिका शकीरा ने स्टेज पर टूर्नामेंट के आखिकारी गाने ‘दाई दाई’ गाकर समां बांधा, जिसमें नाइजीरियाई म्यूजिक सेंसेशन बर्ना बॉय भी उनके साथ शामिल हुए। उनकी जबरदस्त प्रस्तुति ने खचाखच भरे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code