मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का हार्ट अटैक से निधन, दो हफ्ते पहले ही किया था ‘कमबैक शो’

नई दिल्ली, 1 नवम्बर। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 63 वर्षीय रोहित बल पिछले वर्ष से ही दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। इसी कारण उन्हें नवम्बर, 2023 में भी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की ICU में भी भर्ती कराया गया था।

शनिवार की शाम लोधी रोड श्मशान घाट में अंतिम संस्कार होगा

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि रोहित बल का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हुआ। शनिवार की शाम पांच बजे नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में रोहित बल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से भारतीय फैशन जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस ने रोहित को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है।

लैक्मे इंडिया फैशन वीकमें दिखाया था अपना आखिरी शो

रोहित ने उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में काम पर वापसी की थी। पिछले महीने दिल्ली में ‘लैक्मे इंडिया फैशन वीक’ में अपना आखिरी शो दिखाया था। हालांकि, रैंप पर डिजाइनर लड़खड़ा गए, जिससे फैंस उनके हेल्थ को लेकर चिंतित हो उठे थे। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को मशहूर फैशन डिजाइनर के निधन पर शोक संदेश जारी किया।

FDCI ने फैशन आइकन की तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हम दिग्गज डिजाइनर रोहित बल के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। वह फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक सदस्य थे। पारंपरिक पैटर्न और आधुनिक संवेदनाओं के अपने अनूठे मिश्रण के लिए जाने जाने वाले बल के काम ने भारतीय फैशन को फिर से परिभाषित किया और पीढ़ियों को प्रेरित किया।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FDCI (@fdciofficial)

पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘कला और इनोवेशन के साथ-साथ आगे की सोच की उनकी विरासत फैशन की दुनिया में जिंदा रहेगी। शांति से आराम करें गुड्डा।’ मशहूर उपन्यासकार और स्तंभकार शोभा डे ने भी इंस्टाग्राम पर रोहित की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वस्तुतः रोहित बाल को पहले से ही दिल की बीमारी थी। 2010 में दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी इमरजेंसी एंजियोप्लास्टी हुई थी। उनके एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि बल कई सालों से पेसमेकर के साथ रह रहे थे, जिसने पिछले साल समस्याएं पैदा करना शुरू कर दिया था। इसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

हालांकि, दिसम्बर, 2023 में उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि वह ठीक हो रहे हैं। उन्होंने दोस्तों और परिवार से निरंतर प्यार और प्रार्थनाओं के लिए आभार व्यक्त किया था। अपने शानदार डिजाइन और बॉलीवुड ग्राहकों के लिए मशहूर रोहित बल कश्मीर से थे। वह भारत के सबसे मशहूर फैशन डिजाइनरों में से एक थे। भारत समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने उनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular