hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने की सगाई, यूपी की सपा सांसद प्रिया सरोज बनेंगी जीवन संगिनी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने की सगाई, यूपी की सपा सांसद प्रिया सरोज बनेंगी जीवन संगिनी
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने की सगाई, यूपी की सपा सांसद प्रिया सरोज बनेंगी जीवन संगिनी

Revoi Editor
Last updated: January 17, 2025 5:59 pm
Revoi Editor
Published: January 17, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 17 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अलीगढ़वासी रिंकू सिंह के जीवन में अब पॉलिटिक्स के एंट्री होने जा रही है। चौंकिए नहीं, रिंकू खुद राजनीति में कदम रखने नहीं जा रहे वरन उनकी होने वाली दुल्हन राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं और मौजूदा सांसद भी हैं।

दरअसल, 27 वर्षीय रिंकू सिंह की जीवन संगिनी उत्तर प्रदेश के मछली शहर (जौनपुर) से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज बनेंगी। इस क्रम में रिंकू और उम्र में उनसे दो वर्ष छोटी प्रिया सरोज की सगाई हुई और दोनों की शादी की तारीख जल्द ही सामने आएगी।

मछलीशहर से तीन बार के सांसद तूफानी सरोज की बेटी हैं प्रिया

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज सपा के कद्दावर नेता व तीन बार (1999, 2004 और 2009) मछली शहर से सांसद रहे तूफानी सरोज की बेटी हैं। सुप्रीम कोर्ट में वकील रहीं प्रिया ने पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराया था।

एमिटी विवि की एलएलबी डिग्री होल्डर प्रिया सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं

लोकसभा के लिए चुनी गईं सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक 25 वर्षीय प्रिया सरोज ने नई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री प्राप्त की। अपनी शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से एलएलबी की डिग्री हासिल की और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बल्ला चमकाते नजर आएंगे रिंकू

वहीं रिंकू की बात करें तो आगामी 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ प्रस्तावित टी20 सीरीज में वह भारतीय टीम के लिए अपने बल्ले का जौहर दिखाते नजर आएंगे। यह रिंकू ही थे, जिन्होंने आईपीएल 2023 में नाजुक वक्त पर लगातार पांच छक्के जड़ते हुए पिछले चैम्पियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की रोमांचक जीत सुनिश्चित की थी। रिंकू को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ में रिटेन किया है।

टी20 फॉर्मेट में रिंकू का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 30 टी20 मैचों की 22 पारियों में 46.09 के औसत व 165.14 की स्ट्राइक रेट से तीन अर्धशतक सहित 507 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्‍कोर नाबाद 69 रन रहा है। इस धाकड़ बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए दो वनडे भी खेले हैं। इस दौरान दो पारियों में उन्‍होंने 27.50 के औसत और 134.14 की स्‍ट्राइक रेट से 55 रन बनाए हैं।

You Might Also Like

लखनऊ : राष्ट्रपति ने की यूपी सैनिक स्कूल की तारीफ, कहा – देश का पहला सैनिक स्कूल, जहां बालिकाओं को मिला प्रवेश
विधानसभा में अखिलेश यादव की गैरमौजूदगी पर सीएम योगी का तंज – वह भाग गए हैं….
विराट कोहली टीम में अपनी भूमिका को अच्छी तरह से समझते हैं : विक्रम राठौड़
योग गुरु बाबा रामदेव की घोषणा – हरियाणा में बनेगा पतंजलि से भी बड़ा आचार्यकुलम और गुरुकुलम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज रात ईरान संघर्ष पर राष्ट्र को करेंगे संबोधित
TAGGED:CricketMP Priya SarojPriya will become Rinku's life partnerRinku Singh got engaged
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

आईपीएल 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स ने भी पक्का किया प्लेऑफ का टिकट, दिल्ली कैपिटल्स 77 रनों से परास्त

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 20, 2023
एमपी के खरगोन भीषण हादसा: कार-एसयूवी की टक्कर में दो लोगों की मौत, 11 अन्य घायल
महिला प्रीमियर लीग 2026 के कार्यक्रम की घोषणा, नवी मुंबई व वडोदरा में 9 जनवरी से खेले जाएंगे मैच
यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस छात्रों को बड़ी राहत – फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम में हो सकेंगे शामिल
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को राहत, कोर्ट ने कहा – आपराधिक साजिश के कोई सबूत नहीं  
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?