लखनऊ, 1 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग अब विदेशों में भी हो रही है। फ्रांस में दंगे की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीएम योगी की मांग की जा रही है। जर्मनी के विख्यात एवं सुप्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ प्रो एन जॉन ने भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। उन्होंने एक ट्वीट किया है। ट्वीट में एक तस्वीर भी टैग की है, जिसमें बुलडोजर के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी दिखाई दे रहे हैं।
इस ट्वीट में प्रो जॉन ने लिखा है कि भारत में शासन करने और कानून/व्यवस्था बनाए रखने का एकमात्र तरीका यही है! बाकी सब बकवास और बकवास है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस में दंगे की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारत को सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजना ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हे भगवान, वह 24 घंटे के भीतर ऐसा करेंगे।
https://twitter.com/njohncamm/status/1674613239089438720
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से फ्रांस दंगों के आग में जल रहा है। 27 जून को ट्रैफिक पुलिस ने अल्जीरियाई मूल के 17 वर्षीय नाहेल एम को गोली मार दी थी। जिसके विरोध में दंगा भड़क उठा। अब तक कई प्रॉपर्टी और घरों को नुकसान पहुंचाया गया है। हालांकि पुलिस ने 875 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अभी भी स्थिति नियंत्रण से बाहर है।

