hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एक्शन में चुनाव आयोग: बंगाल के डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया, सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस की कमान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > एक्शन में चुनाव आयोग: बंगाल के डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया, सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस की कमान
राष्ट्रीयहिन्दी

एक्शन में चुनाव आयोग: बंगाल के डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया, सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस की कमान

Revoi Editor
Last updated: March 16, 2026 2:46 pm
Revoi Editor
Published: March 16, 2026
Share
SHARE

कोलकाता, 16 मार्च। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग ने बड़ा फेरबदल किया है। आयोग ने पीयूष पांडे को हटाते हुए सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। इसके अलावा, सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा के तबादलों का आदेश दिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आश्वासन दिया था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसा-मुक्त और शांतिपूर्ण होंगे। इसके अगले ही दिन पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जिनमें पश्चिम बंगाल के डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं, की नियुक्ति और तबादला किया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को कई शीर्ष अधिकारियों के तत्काल तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, 1992 बैच के आईपीएस सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी बनाने के अलावा, नटराजन रमेश बाबू को डीजी (करेक्शनल सर्विसेज), अजय मुकुंद रानाडे को एडिशनल डीजी (लॉ एंड आर्डर) नियुक्त किया गया है।

इससे पहले, रविवार रात को आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा के तबादलों का आदेश दिया। आयोग ने यह भी आदेश दिया कि दोनों किसी भी प्रकार के चुनाव संबंधी कार्य में शामिल नहीं होंगे। दुष्यंत नरियाला ने चक्रवर्ती, वहीं संघमित्रा घोष ने मीणा की जगह ली है।

ईसीआई ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे, जिसमें मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा। 2021 में बंगाल में 8 चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। ईसीआई के अनुसार, इस बार पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दोनों चरणों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी। चुनाव प्रक्रिया 6 मई तक पूरी हो जाएगी।

You Might Also Like

केंद्र सरकार ने घोषित की नई पेंशन योजना, कर्मचारियों की न्यूनतम निधि सुनिश्चित
बजट 2024 : नई आयकर व्यवस्था के तहत छूट सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर सकती है केंद्र सरकार
दक्षिण अफ्रीकी उपन्यासकार डैमन गैलगट को वर्ष 2021 का बुकर पुरस्कार
बॉलीवुड : कियारा आडवाणी ने खोले सुशांत सिंह की जिंदगी के कई राज, बोलीं- बस 2 घंटे सोते थे और…
संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत लखनऊ में शुरू, आगे की रणनीति का होगा ऐलान
TAGGED:bengalChief Secretary DGPELECTION COMMISSIONKolkata Police Commissionerreshuffletransfer
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

બિહારમાં ‘ચમકી’ તાવથી 108 બાળકોના મોત બાદ જાગ્યા સીએમ નીતિશ કુમાર, પહોંચ્યા મુઝફ્ફરપુર

Revoi
Revoi
June 18, 2019
ऑस्ट्रेलिया ने रूस पर लगाई नई पाबंदियां, विदेश मंत्री मारिस ने दी जानकारी
મોદી સરકારની બીજી ટર્મમાં નવો પડકાર, દેશના લગભગ 50% હિસ્સામાં દુકાળ પડવાની આશંકા
महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की, अब तक कुल 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित
कर्नाटक : पूर्व सीएम बसवराव बोम्मई सहित कई नेता हिरासत में, विधानसभा से भाजपा के 10 विधायक निलंबित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?