DUSU में ABVP की जीत से प्रफुल्लित अमित शाह बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा के साथ खड़ा है देश का युवा

नई दिल्ली, 19 सितम्बर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की शानदार जीत छात्र संगठन को बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश देशभर के युवाओं की भावनाओं को दर्शाता है।

अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली यूनिवर्सिटी सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं है, यहां देश के हर कोने से छात्र पढ़ने आते हैं। यहां का जनादेश पूरे भारत के युवाओं की भावनाओं का प्रतिबिंब है। एबीवीपी की आज की शानदार जीत उन राष्ट्र-विरोधी ताकतों के लिए एक साफ संदेश है, जो युवा शक्ति को अपने राष्ट्र-विरोधी एजेंडे के लिए प्रयोगशाला बनाना चाहती हैं। देश के युवा आज ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े हैं और यही इस जनादेश का सबसे बड़ा संदेश है।”

ABVP और उसके कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए शाह ने कहा, ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में @ABVPVoice की शानदार जीत पर परिषद के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। यह नतीजा संगठन की विचारधारा और छात्र कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता में युवाओं के भरोसे को दर्शाता है।’

उन्होंने कहा, “यह जीत परिषद की ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा और छात्र कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता में युवाओं के अटूट भरोसे को दर्शाती है। मुझे पूरा भरोसा है कि परिषद के कार्यकर्ता इस जीत से नई ऊर्जा लेकर और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों का पालन करते हुए छात्र हितों और राष्ट्र-निर्माण के काम को लगातार आगे बढ़ाएंगे।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular