तिरंगे के रंग में रंगा दुबई का बुर्ज खलीफा, पाकिस्तानियों ने एक दिन पहले किया था हंगामा

दुबई, 15 अगस्त। भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे के रंग में रंगी दिखी। बुर्ज खलीफा से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को प्रदर्शित किया गया और भारत को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी गई। इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत को तिरंगे के रंग में रोशन देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Burj Khalifa by Emaar (@burjkhalifa)

इमारत पर इसके अलावा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर भी दिख रही है। तिरंगे के अलावा इस पर लिखा है, ‘भारत को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई। भारत यूएई दोस्ती अमर रहे।’ साथ ही हिन्दी में लिखा है, ‘हर घर तिरंगा।’ इस गूजबंप देने वाले वीडियो के बैकग्राउंड में भारतीय राष्ट्रगान, ‘जन गण मन’ बज रहा है। बुर्ज खलीफा पर अक्सर मित्र देशों का राष्ट्रीय ध्वज उनके राष्ट्रीय दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर प्रदर्शित किया जाता है।

यह वीडियो दुबई में पाकिस्तानियों द्वारा हंगामा मचाने के ठीक एक दिन बाद आया है। दुबई से एक दिन पहले वायरल हुए एक वीडियो में बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाए जाने पर सैकड़ों पाकिस्तानी गुस्से में दिख रहे थे। वीडियो में पाकिस्तानी नागरिकों की भारी भीड़ को आधी रात के दौरान बुर्ज खलीफा के पास इंतजार करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन आधी रात के कुछ मिनटों के बाद भी इमारत पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया, जिससे उन्हें निराशा हुई। दरअसल पाकिस्तानियों से कहा गया था कि उनका राष्ट्रीय ध्वज बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। हालांकि, उन्हें निराशा हुई कि उस वक्त उनका झंडा नहीं दिखाया गया।

हंगामे के एक दिन बाद प्रदर्शित किया गया पाकिस्तान का झंडा

सोशल मीडिया पर हंगामे का वीडियो सामने आने के एक दिन बाद दुबई में मौजूद दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर सोमवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर उसका झंडा प्रदर्शित किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Burj Khalifa by Emaar (@burjkhalifa)

बुर्ज खलीफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो के साथ एक पोस्ट में कहा गया, ‘पाकिस्तान के लोगों को उनके देश की विरासत और महान उपलब्धियों का जश्न मनाने वाले गर्व, एकता और समृद्धि से भरे दिन की शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि भविष्य में पाकिस्तान, देश और लोगों को अधिक सफलता और खुशी मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’ इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्रसारित किया गया, जिसके बाद उस पर कई टिप्पणियां भी आईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular