1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में मिले डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग: रेड कार्पेट पर भव्य स्वागत, द्विपक्षीय वार्ता आज
बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में मिले डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग: रेड कार्पेट पर भव्य स्वागत, द्विपक्षीय वार्ता आज

बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में मिले डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग: रेड कार्पेट पर भव्य स्वागत, द्विपक्षीय वार्ता आज

0
Social Share

बीजिंग, 14 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय महत्वपूर्ण कूटनीतिक दौरे पर बुधवार को चीन की राजधानी पहुंचे। गुरुवार को उनके आधिकारिक कार्यक्रम शुरू हुए, जिसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग के ऐतिहासिक ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में ट्रंप का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने रेड कार्पेट पर हाथ मिलाया। तियानआनमेन स्क्वायर के पश्चिम में स्थित इस भवन के बाहर चीन की सैन्य टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जबकि अमेरिका और चीन के झंडे लहराए गए।

स्वागत समारोह : ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ के बाहर और भीतर राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा ट्रंप का आधिकारिक स्वागत।

द्विपक्षीय वार्ता : दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठक।

राजकीय भोज : शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आयोजित होने वाला भव्य डिनर।

एलन मस्क और जेनसन हुआंग भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल

इस दौरे को आर्थिक और तकनीकी मोर्चे पर बेहद खास माना जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप के इस प्रतिनिधिमंडल में टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क और एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग समेत अमेरिका की कई बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ शामिल हैं, जो दोनों देशों के बीच व्यावसायिक रिश्तों को नया आयाम दे सकते हैं।

रनवे पर उपराष्ट्रपति ने किया स्वागत, मिला विशेष सम्मान

इससे पहले, बुधवार शाम जब राष्ट्रपति ट्रंप का विमान ‘एयर फोर्स वन’ बीजिंग पहुंचा, तो रनवे पर खुद चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग उनकी अगवानी के लिए मौजूद थे। हान झेंग का स्वागत के लिए आना बीजिंग की तरफ से ट्रंप को एक बड़ा कूटनीतिक सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है। हवाई अड्डे पर ट्रंप का स्वागत ब्रास बैंड की धुनों, ‘वेलकम वेलकम’ के नारों और रेड कार्पेट के साथ किया गया, जहां एक बच्ची ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया। बुधवार की रात राष्ट्रपति ट्रंप ने बीजिंग के फोर सीजंस होटल में बिताई।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code