hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिग्विजय सिंह ने EVM में धांधली का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से बोले – ‘मतदाताओं को मिले वीवीपैट पर्ची’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > दिग्विजय सिंह ने EVM में धांधली का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से बोले – ‘मतदाताओं को मिले वीवीपैट पर्ची’
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिग्विजय सिंह ने EVM में धांधली का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से बोले – ‘मतदाताओं को मिले वीवीपैट पर्ची’

Vinayak Barot
Last updated: October 23, 2023 2:16 pm
Vinayak Barot
Published: October 23, 2023
Share
SHARE

भोपाल, 23 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में धांधली का आरोप लगाते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) से मांग की है कि सूबे में निष्पक्ष चुनाव के लिए वह मतदाताओं को वीवीपीएटी (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) पर्चियां भी सौंपे।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में परीक्षण के दौरान ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के साथ हुई कथित छेड़छाड़ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोमवार को इस संबंध में चुनाव आयोग से एक्शन लेने की मांग की है।

सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘चुनाव आयोग से हमारा केवल एक ही अनुरोध है कि कृपया वोटिंग के साथ हमें वीवीपैट पर्ची भी अलग से दी जाए, जिसे हम एक गिनती से पहले अलग मतपेटी में रखेंगे। मतगणना के समय किसी भी 10 मतपेटी से वोटों की गिनती करके परिणामों के साथ उनका मिलान करें।’

माननीय चुनाव आयोग जी @ECISVEEP आप से एक ही गुज़ारिश है। VVPAT slip हमें हाथ में दे दो जिसे हम अलग से रखे मतपेटी में डाल दें। मतगणना के पहले किसी भी १० मतपेटी के वोट गिन लो और Counting Unit के नतीजों से मेल कर लो। यदि दोनों का नतीजा एक जैसा है तो Counting Unit के नतीजों से रिजल्ट…

— Office Of Digvijaya Singh (@OfficeOfDVS) October 23, 2023

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘यदि काउंटिंग में दोनों का परिणाम समान है, तभी काउंटिंग यूनिट के नतीजों को घोषित करना चाहिए। आखिर चुनाव आयोग को इससे क्या दिक्कत है? हम सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करते हैं कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और देश में लोकतंत्र को बचाए।’

दरअसल, दिग्विजय सिंह ईवीएम के जरिए वोटों की धांधली का आरोप यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक लिंक के आधार पर लगा रहे हैं, जिसमें दिखाया गया कि मध्य प्रदेश में ईवीएम के परीक्षण के दौरान केवल एक राजनीतिक दल की वीवीपैट पर्ची प्राप्त हो रही है।

प्रदेश भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल ने दिग्विजय के आरोपों को किया खारिज

वहीं दूसरी ओर दिग्विजय सिंह के आरोपों पर बेहद कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि जब भी कांग्रेस चुनावों में बुरी तरह हार रही होती है, तो दिग्विजय सिंह ईवीएम को दोष देना शुरू कर देते हैं।

ECI में आरोप खारिज होने के बाद भी दिग्विजय जनता को गुमराह कर रहे

रजनीश अग्रवाल ने कहा, ‘जब भी कांग्रेस चुनावों में बुरी तरह हारती है, तो दिग्गी राजा ईवीएम को दोष देना शुरू कर देते हैं। सुप्रीम कोर्ट और ईसीआई में जाकर आरोप खारिज होने के बाद भी दिग्विजय सिंह जनता को गुमराह कर रहे हैं। दरअसल कांग्रेस हार रही है, इसलिए उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है।’

भाजपा नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य की 230 में से 150 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवम्बर को वोटिंग होनी है और वोटों की गिनती तीन दिसम्बर को होगी।

You Might Also Like

टी20 विश्व कप : भारत-पाक मैच से पहले क्रिकेटीय रंग में रंगीं मेलबर्न की गलियां, दीवारों पर बनाई टीम इंडिया की पेंटिंग
भारत में पहली नेजल कोविड वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी, नाक से दिया जा सकेगा भारत बायोटेक का टीका
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर की कीमत में 9% की बढ़ोतरी
सुप्रीम कोर्ट ने रैपिडो, उबर मामले को लेकर दिल्ली सरकार की याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब 
श्रीनगर में बोले पीएम मोदी – ‘कुछ परिवारों ने अपने फायदे के लिए जम्मू-कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया था’
TAGGED:digvijay singhELECTION COMMISSIONrigging in EVMVoters should get VVPAT slips
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?