hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हिंसा प्रभावित नूंह में ध्वस्तीकरण अभियान जारी, 2.6 एकड़ भूमि पर बना अवैध निर्माण जमींदोज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हिंसा प्रभावित नूंह में ध्वस्तीकरण अभियान जारी, 2.6 एकड़ भूमि पर बना अवैध निर्माण जमींदोज
राष्ट्रीयहिन्दी

हिंसा प्रभावित नूंह में ध्वस्तीकरण अभियान जारी, 2.6 एकड़ भूमि पर बना अवैध निर्माण जमींदोज

Vinayak Barot
Last updated: August 5, 2023 3:54 pm
Vinayak Barot
Published: August 5, 2023
Share
SHARE

गुरुग्राम, 5 अगस्त। हरियाणा के हिंसा प्रभावित नूंह जिले में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने राज्य के नलहड़ मेडिकल कॉलेज के आसपास 2.6 एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत लगभग 15 अन्य अस्थायी संरचनाओं को भी ढहा दिया गया।

उप संभागीय मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार ने कहा, “ये अवैध निर्माण थे। तोड़े गए ढांचों के मालिकों को पहले ही नोटिस दिए गए थे। ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा में कुछ अवैध ढांचों के मालिक भी शामिल थे। अभियान जारी रहेगा।” पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह अभियान अदबर चौक से शुरू हुआ और तिरंगा चौक तक जारी रहेगा।
मुस्लिम बहुल इलाके नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की यात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हुई हिंसा में होमगार्ड के दो जवान और एक इमाम सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। नूंह से भड़की हिंसा गुरुग्राम और उसके आसपास के इलाकों में भी हिंसा फैल गई थी।

नूंह के जिलाधिकारी धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि कर्फ्यू में ढील दी गई है और लोग अपराह्न 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आवश्यक सामान खरीदने के लिए बाहर निकल सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, विहिप की यात्रा में हुई हिंसा के मामले में अब तक 56 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 145 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारियों ने तावड़ू शहर और पड़ोसी नूंह जिले के अन्य इलाकों में अतिक्रमित सरकारी भूमि पर लगभग 250 झोपड़ियों पर शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया था। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने संकेत दिया था कि सांप्रदायिक झड़पों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के तहत की जा रही है।

You Might Also Like

‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ बिल पर बोले संजय राउत – लोकतंत्र को नष्ट करने की भाजपा की चाल
उप राष्ट्रपति चुनाव – निर्वाचन आयोग 5 जुलाई को जारी करेगा अधिसूचना, जरूरत पड़ी तो 6 अगस्त को वोटिंग
यूपी : वाराणसी की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह के भी सर्वे की मांग, मथुरा कोर्ट में वकील ने लगाई अर्जी
सूर्या का प्रतापी शतक, यंग टीम इंडिया ने जीती टी20 सीरीज, अंतिम मैच में श्रीलंका 91 रनों से परास्त
वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट पर विपक्ष की आलोचनाओं को किया खारिज, बोलीं – बिना भेदभाव सभी राज्यों को धन दिया
TAGGED:Demolition drive continuesillegal constructionviolence-hit Nuh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?