hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जरूरत से 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन मांगी : सुप्रीम कोर्ट पैनल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > दिल्ली सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जरूरत से 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन मांगी : सुप्रीम कोर्ट पैनल
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

दिल्ली सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जरूरत से 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन मांगी : सुप्रीम कोर्ट पैनल

Vinayak Barot
Last updated: June 25, 2021 1:50 pm
Vinayak Barot
Published: June 25, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 जून। सर्वोच्च न्यायालय की ऑक्सीजन ऑडिट टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली सरकार ने जरूरत से चार गुना ज्यादा ऑक्सीजन की मांग कर डाली थी। ऑडिट टीम के इस सनसनीखेज दावे से अरविंद केजरीवाल सरकार कठघरे में खड़ी हो गई है। समिति ने सुप्रीम कोर्ट को यह भी बताया है कि दिल्ली सरकार को जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन आपूर्ति के कारण कम से कम 12 राज्यों को ऑक्सीजन संकट का सामना करना पड़ा होगा।

289 मीट्रिक टन की जरूरत थी, मांगी 1,140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

ऑडिट टीम ने सुप्रीम कोर्ट को दी गई इस रिपोर्ट में कहा, ‘बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई है। बेड कैपेसिटी के आधार पर तय फॉर्मूले के अनुसार दिल्ली को 289 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने 1,140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत का दावा किया था, जो जरूरत से चार करीब गुना है।’

गौरतलब है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गत 13 मई को कहा था कि दिल्ली सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर बताया है कि अब उसके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है, जिसे दूसरे राज्यों को दिया जा सकता है।

ऑडिट टीम की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि दिल्ली सरकार के अनुसार 183 अस्पतालों को 1,140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी जबकि इन्हीं अस्पतालों ने बताया कि उन्हें सिर्फ 209 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत थी।

इस रिपोर्ट के बाद सोशल मीडिया ट्विटर पर भी लोग केजरीवाल सरकार पर तीखे प्रहार कर रहे हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी सुप्रीम कोर्ट के पैनल की जांच रिपोर्ट की खबर को शेयर किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरे भारत में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित करने के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।

पीईएसओ ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पेट्रोलियम ऐंड ऑक्सीजन सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (पीईएसओ) ने सुप्रीम कोर्ट के पैनल को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (एनसीटीडी) के पास जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन थी, जिसने दूसरे राज्यों को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की सप्लाई प्रभावित की। उसने कहा कि अगर दिल्ली की मांग पूरी की जाती रही होती, तो राष्ट्रीय स्तर पर ऑक्सीजन संकट पैदा हो सकता था।

You Might Also Like

महाराष्ट्र : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मांगी माफी, बोले – ‘मेरा मराठियों को कम करके आंकने का कोई इरादा नहीं था’
मैं काशी से सांसद हूं, जब ‘ऊं नमः शिवाय’ सुनता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने जमुई से 6640 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
यूपी : चारों तरफ देख लें, शपथ से पहले अखिलेश यादव का योगी आदित्यनाथ पर तंज
भारत-पाक तनाव के बीच स्थगित की जा सकती है आईपीएल-18, धर्मशाला में पंजाब बनाम दिल्ली मैच बीच में रद
TAGGED:CmoCORONAdelhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?