hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : 51 हजार से ज्यादा नए संक्रमित, रिकवरी रेट में सुधार जारी, एक्टिव दर 2.03%
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > भारत में कोरोना संकट : 51 हजार से ज्यादा नए संक्रमित, रिकवरी रेट में सुधार जारी, एक्टिव दर 2.03%
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : 51 हजार से ज्यादा नए संक्रमित, रिकवरी रेट में सुधार जारी, एक्टिव दर 2.03%

Vinayak Barot
Last updated: June 25, 2021 12:49 pm
Vinayak Barot
Published: June 25, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 जून। देश में अब कोरोना संक्रमण के डेल्टा प्लस वैरिंएट की भी दस्तक के बीच पिछले दो दिनों के मुकाबले नए संक्रमितों की संख्या में कमी दिखी तो रिकवरी रेट में मामूली सुधार के साथ एक्टिव रेट गिरकर लगभग दो फीसदी रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को पूर्वाह्न जारी की गई अद्यतन बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान देश में संक्रमण के 51,667 नए मामलों की पुष्टि की गई। दैनिक संक्रमितों का आंकड़ा बुधवार को 54 हजार से ऊपर जा पहुंचा था। नए संक्रमितों के सापेक्ष दिनभर में 64,527 लोग स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 1,329 लोगों की मौत हुई।

मृत्यु दर बढ़कर पहुंची 1.31 फीसदी

देश में अब तक 3.01 करोड़ से ज्यादा कुल 3,01,34,445 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें 96.66 फीसदी की दर से 2.91 करोड़ से ज्यादा कुल 2,91,28,267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि मृत्यु दर में तनिक और वृद्धि देखने को मिली और अब तक 1.31 फीसदी की दर से 3.93 लाख से ज्यादा कुल 3,93,310 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस में दैनिक गिरावट 14,189 रही और अब 2.03 फीसदी की दर से कुल 6,12,868 मरीज इलाजरत हैं।

24 घंटे के भीतर 60.73 लाख से ज्यादा लोगों की टीकाकरण

इस बीच केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस के तहत टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ रखी है। इस क्रम में गुरुवार को 60,73,912 लोगों को वैक्सीन दी गई। अभियान के 160वें दिन यानी 24 जून तक देश में 30.79 करोड़ से ज्यादा कुल 30,79,48,744 लोगों को टीके की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है।

अब तक लगभग 40 करोड़ लोगों की कोरोना जांच

उधर आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को 17,35,781 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही 24 जून तक देश में 40 करोड़ के लगभग कुल 39,95,68,448 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है।

You Might Also Like

यूपी : बीएसपी सांसद अतुल राय को MP-MLA कोर्ट से बड़ी राहत, रेप केस में बरी किए गए
देश में CAA लागू करने की तैयारी, गृह मंत्रालय आज रात जारी कर सकता है अधिसूचना!
महाराष्ट्र संकट के दौरान उद्धव ठाकरे ने फडणवीस से की थी डील की कोशिश, पीएम मोदी व अमित शाह से भी निराशा हाथ लगी
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों और सचिवों के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन की आज करेंगे अध्यक्षता
कुशीनगर: भाजपा की जीत पर मिठाई बांट रहे बाबर की हत्या के मामले में सीएम योगी बेहद सख्त, दिए जांच का आदेश
TAGGED:CORONAindiaPOSITIVE CASE
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी विधानसभा में योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश, बिना नाम लिए ब्रजेश पाठक पर साधा निशाना

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 20, 2022
हांगकांग अग्निकांड में तीन गिरफ्तार, हादसे में 44 की गई जान, 279 लोग अब भी लापता, राहत बचाव कार्य जारी
आईएमडी का पूर्वानुमान : इस बार ज्यादा गर्मी पड़ेगी, अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा
दिल्ली में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी, लाल किले की प्राचीर से 11वीं बार तिरंगा फहराएंगे पीएम मोदी
SIR : दूसरे चरण के लिए 50.97 करोड़ से अधिक ईपीएफ तैयार, अब तक बांटी गईं 97.52 प्रतिशत पर्चियां
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?