hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली : सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में पेश किया विश्वासमत, बोले – विधायकों की खरीद की हुई कोशिश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिल्ली : सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में पेश किया विश्वासमत, बोले – विधायकों की खरीद की हुई कोशिश
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली : सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में पेश किया विश्वासमत, बोले – विधायकों की खरीद की हुई कोशिश

Revoi Editor
Last updated: February 16, 2024 10:58 pm
Revoi Editor
Published: February 16, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 फरवरी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को विश्वासमत का प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर शनिवार को चर्चा होगी। इससे पहले केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया था।

भाजपा पर जमकर बरसे केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने विश्वासमत प्रस्ताव पेश करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘अन्य प्रदेशों में देख रहे हैं कि ये लोग पार्टियां तोड़ रहे हैं, झूठे-झूठे केस में फंसाकर सरकार गिरा रहे हैं। इनका मकसद दिल्ली के अंदर शराब घोटाले की आड़ में गिरफ्तार करना है। इन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रखा है। इनका मकसद सरकार गिराना है।’

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि AAP के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की गई। उन्होंने साथ ही कहा कि आबकारी नीति मामले में कोई घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास AAP के दो विधायक आए और दोनों ने यही बात कही कि तुम्हारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेंगे। हमने 21 विधायकों को मनवा लिया है। 25 करोड रुपये देंगे और अपनी टिकट से चुनाव लड़वा देंगे। उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सरकार गिरा दी जाएगी।’

दिल्ली आबकारी नीति मामले के फर्जी होने का किया दावा

दिल्ली आबकारी नीति मामले के फर्जी होने का दावा करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार को भाजपा अपदस्थ करना चाहती है। उल्लेखनीय है दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े एक मामले में जारी समन पर अमल नहीं करने की शिकायत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से किए जाने के बाद केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने को कहा है।

अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया आप प्रमुख इसका अनुपालन करने के लिए ‘कानूनी रूप से बाध्य’ हैं। ईडी ने केजरीवाल द्वारा पांचवें समन पर भी अमल नहीं किए जाने के बाद अदालत का रुख किया था। ईडी मुख्यमंत्री से दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में पूछताछ करना चाहती है।

You Might Also Like

मणिपुर में नहीं रुक रहा प्रदर्शन, तीन जिलों में लगाया गया कर्फ्यू, आदेश जारी
पीएम मोदी ने की घोषणा – सूरत से काशी तक माल ढुलाई के लिए चलेगी नई ट्रेन, पूर्वांचल से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
उपराज्यपाल दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को बर्बाद करने की भाजपा की साजिश का समर्थन न करें : सिसोदिया
तोशाखाना मामला : इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इमरान खान की दोषसिद्धि और तीन साल की सजा पर रोक लगाई
इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में बारिश के कारण आई बाढ़ से 12 लोगों की मौत
TAGGED:attempt to buy MLAsDelhi cmKejriwal presented trust vote
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?