hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मलेशिया ओपन बैडमिंटन : गत उपजेता सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में परास्त, भारतीय उम्मीदें खत्म
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > मलेशिया ओपन बैडमिंटन : गत उपजेता सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में परास्त, भारतीय उम्मीदें खत्म
खेलहिन्दी

मलेशिया ओपन बैडमिंटन : गत उपजेता सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में परास्त, भारतीय उम्मीदें खत्म

Revoi Editor
Last updated: January 11, 2025 7:58 pm
Revoi Editor
Published: January 11, 2025
Share
SHARE

कुआलालम्पुर, 11 जनवरी। पेट्रोनास मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवर को भारतीय उम्मीदें खत्म हो गईं, जब गत उपजेता सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष युगल सेमीफाइनल में कोरियाई किम वोन हो व सियो सियुंग जाए के हाथों सीधे गेमों में हार गई। ज्ञातव्य है कि एचएस प्रणय व मालविका बंसोड सहित अन्य भारतीय खिलाड़ी पूर्व क्वार्टर फाइनल में ही हार गए थे।

एक्सियाटा एरेना के कोर्ट नंबर एक पर खेले गए दिन के छठे मैच में सातवीं सीड सात्विक व चिराग को गैरवरीय कोरियाई टीम ने 40 मिनट में 21-10, 21-15 से शिकस्त दी। एशियाई खेलों की चैम्पियन भारतीय जोड़ी पहले गेम में ही 6-11 से पिछड़ गई थी। कोरियाई जोड़ी ने 19 मिनट में पहला गेम जीत लिया। हालांकि दूसरे गेम में सात्विक व चिराग वापसी करते दिखे और ब्रेक के समय 11-8 की बढ़त बना रखी थी। लेकिन इसके बाद वे लय कायम नहीं रख सके और मैच गंवा दिया।

Semifinals contest as Rankireddy/Shetty 🇮🇳 put in the work against Kim/Seo 🇰🇷.#BWFWorldTour #MalaysiaOpen2025 pic.twitter.com/NPnkffUur9

— BWF (@bwfmedia) January 11, 2025

BWF विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज 24 वर्षीय सात्विक ने हार के बाद कह, ‘उन्होंने बहुत अच्छा खेला और हम रणनीति पर बेहतर ढंग से अमल कर सकते थे। हमने कुछ खराब स्ट्रोक्स खेले, लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा। खेल की रफ्तार आज काफी धीमी थी, लेकिन यह होता है। हमारे लिए यह अच्छा सबक रहा। यह निराशाजनक है, लेकिन हमें अभी लंबा सफर तय करना है।’

वहीं चोट के कारण पेरिस ओलम्पिक के बाद ज्यादा नहीं खेल सके 24 वर्षीय सात्विक ने कहा कि मानसिक पहलू पर और काम किया होता तो बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। उन्होंने कहा, ‘हम काफी मेहनत कर रहे थे, लेकिन उन्होंने आसानी से अंक बनाए और दबाव हटाते गए। मुझे लगता है कि हमें मानसिक तौर पर और मेहनत करनी चाहिए थी। आक्रामकता भी और होनी चाहिए थी।’

India’s representation at the #YonexSunriseIndiaOpen just got stronger! 💪🇮🇳

With the addition of Men's Doubles Pair Mayank Rana and Chayanit Joshi, we now have 36 players and 22 entries, our biggest-ever contingent! 🏸🔥#YonexSunriseIndiaOpen2025 #badminton https://t.co/1HMqgIRLK7 pic.twitter.com/I9BWRZHJ0v

— BAI Media (@BAI_Media) January 11, 2025

अब इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेंगे चिराग-सात्विक

सात्विक व चिराग अब घर में योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेंगे। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इनजोर हाल में 14 से 19 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता के पहले दौर में सात्विक-चिराग का सामना मलेशिया के वेइ चोंग मैन और केइ वुन टी से होगा।

You Might Also Like

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव : शशि थरूर ने हार स्वीकार की, खड़गे को आवास पर जाकर बधाई दी
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले की निंदा की, सत्तारूढ़ TMC पर उठाए सवाल
LPG Price Hike : घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में बढ़ोतरी, तेल कंपनियों ने 29 रुपए बढ़ाए दाम
जल्द भारत आ सकता है 26/11 का आतंकी हमले का गुनहगार राणा, अमेरिकी अदालत ने खारिज की याचिका
मुख्य चयनकर्ता अगरकर बोले – ‘गिल युवा हैं और कप्तान की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के लिए भी तैयार’
TAGGED:BadmintonIndian hopes endMalaysia Open BadmintonSatwik-Chirag pair lose in semi-finals
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?