hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दरबार स्थानांतरण: जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू से शुरू किया कामकाज, मुख्यमंत्री उमर पैदल पहुंचे दफ्तर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दरबार स्थानांतरण: जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू से शुरू किया कामकाज, मुख्यमंत्री उमर पैदल पहुंचे दफ्तर
राष्ट्रीयहिन्दी

दरबार स्थानांतरण: जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू से शुरू किया कामकाज, मुख्यमंत्री उमर पैदल पहुंचे दफ्तर

Revoi Editor
Last updated: November 3, 2025 2:13 pm
Revoi Editor
Published: November 3, 2025
Share
SHARE

जम्मू, 3 नवंबर। जम्मू कश्मीर में चार साल के अंतराल के बाद अर्द्धवार्षिक ‘दरबार स्थानांतरण’ (दरबार मूव) फिर से शुरू हो गया और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोमवार को अपने आधिकारिक आवास से पैदल ही सिविल सचिवालय स्थित दफ्तर पहुंचे। जब वह रेजीडेंसी रोड और रघुनाथ बाजार से गुजरे तो जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सहित विभिन्न व्यापारी संघों ने उनका भव्य स्वागत किया और 2021 में रुकी वर्षों पुरानी परंपरा को फिर से शुरू करने के उनके फैसले की सराहना की।

‘दरबार स्थानांतरण’ में बदलते मौसम के साथ जम्मू कश्मीर सरकार के कार्यालयों को श्रीनगर और जम्मू के बीच स्थानांतरित करना शामिल है। दरबार स्थानांतरण के तहत श्रीनगर में सिविल सचिवालय और अन्य स्थानांतरित कार्यालय 30 और 31 अक्टूबर को बंद हो गए और सोमवार को अगले छह महीनों के लिए शीतकालीन राजधानी से काम शुरू कर दिया गया। ‘दरबार स्थानांतरण’ की शुरुआत लगभग 150 साल पहले डोगरा शासकों ने की थी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रशासन के ई-ऑफिस में पूरी तरह से बदलाव का हवाला देते हुए जून 2021 में इस पर रोक लगा दी थी।

सिन्हा ने कहा था कि इससे सालाना लगभग 200 करोड़ रुपये की बचत होगी। जम्मू के व्यापारिक समुदाय समेत विभिन्न वर्गों ने इस फैसले की तीखी आलोचना करते हुए इस प्रथा को फिर से शुरू करने पर जोर दिया था और इसे व्यापार एवं दोनों क्षेत्रों के बीच पारंपरिक संबंधों के लिए एक झटका बताया था। अब्दुल्ला ने 16 अक्टूबर को फिर से ‘दरबार स्थानांतरण’ की शुरुआत करके अपना चुनावी वादा पूरा किया जिससे यहां के व्यापारिक समुदाय को राहत मिली। उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और मंत्री जावेद राणा के साथ अब्दुल्ला सुबह करीब नौ बजे अपने सरकारी आवास से निकले और कुछ किलोमीटर पैदल चलकर सचिवालय पहुंचे।

इस दौरान बड़ी संख्या में वहां पहुंचे व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को माला पहनाई और पूरी यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच फूलों की वर्षा की तथा मिठाइयां बांटीं। मुख्यमंत्री के सचिवालय जाते समय उनके सुरक्षाकर्मियों को लगातार बढ़ती उत्साही भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अरुण गुप्ता मुख्यमंत्री का स्वागत करने वाले पहले व्यक्तियों में शामिल थे।

You Might Also Like

सीवर सफाईकर्मियों की मौत का मामला – NHRC ने गुजरात व हरियाणा सरकारों को जारी की नोटिस
एक्सिस बैंक के ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका : 1 जून से मिनिमम बैलेंस समेत इन सर्विस के लिये देने होंगे अधिक चार्ज
UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा UP का मौसम, 22 से बारिश के आसार
सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के परिसरों पर मारे छापे
सुप्रीम कोर्ट ने NCERT डायरेक्टर को जारी की कारण बताओ नोटिस, पुस्तक जब्त करने का आदेश
TAGGED:Chief Minister Omar AbdullahCivil SecretariatDarbar TransferJammu Kashmir Government
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?