hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: साइबर विशेषज्ञों ने देश में डेटा सुरक्षा को लेकर जताई चिंता – भारत में हर सप्ताह 2157 साइबर अटैक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > साइबर विशेषज्ञों ने देश में डेटा सुरक्षा को लेकर जताई चिंता – भारत में हर सप्ताह 2157 साइबर अटैक
राष्ट्रीयहिन्दी

साइबर विशेषज्ञों ने देश में डेटा सुरक्षा को लेकर जताई चिंता – भारत में हर सप्ताह 2157 साइबर अटैक

Vinayak Barot
Last updated: October 22, 2023 6:27 pm
Vinayak Barot
Published: October 22, 2023
Share
SHARE

सिंगापुर, 22 अक्टूबर। भारत में डिजिटल बदलाव और उन्नत प्रौद्योगिकियों का विकास भले ही पूरी गति से हो रहा है, लेकिन साइबर विशेषज्ञों ने डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई की है, जिसे देश को अपने पड़ोस के विरोधियों और बढ़ते घोटालों को देखते हुए प्रबंधित करना होगा।

विशेषज्ञों ने यहां 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित सिंगापुर साइबर वीक – 2023 के अवसर पर कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकीविदों और व्यावसायिक अधिकारियों को प्रौद्योगिकी-संचालित खतरों से निबटने के लिए सहयोग करते हुए एक व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना चाहिए।

स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा/अनुसंधान और यूटिलिटी ऐसे हमलों से सर्वाधिक प्रभावित रहे

उल्लेखनीय है कि चेक प्वॉइंट की हालिया ‘थ्रेट इंटेलिजेंस रिपोर्ट’ के अनुसार, पिछले छह महीनों में भारत में प्रत्येक संगठन पर औसतन प्रति सप्ताह 2,157 बार हमले हुए, जबकि वैश्विक स्तर पर प्रति संगठन 1,139 बार हमले हुए। विशेषज्ञों ने कहा कि पिछले छह महीनों में ऐसे हमलों के तीन सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा/अनुसंधान और यूटिलिटी रहे। खुदरा, आतिथ्य, विनिर्माण और परिवहन क्षेत्रों को भी तेजी से साइबर सुरक्षा को लेकर कदम उठाना चाहिए।

सरकार पारित कर चुकी है डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (डीपीडीपी) अधिनियम

केंद्र सरकार ने अगस्त माह में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (डीपीडीपी) अधिनियम, 2023 पारित किया था। एनटीटी लिमिटेड में एपीएसी के उपाध्यक्ष एवं साइबर सुरक्षा प्रमुख आशीष थापर ने कहा कि इससे बहुराष्ट्रीय निगमों (एमएनसी) में अधिक विश्वास उत्पन्न हुआ है, हालांकि वे भारत में सुरक्षा को लेकर अब भी चिंतित हैं।

क्वाड और जी20 मंचों में भारत की भागीदारी साइबर सुरक्षा के निर्माण के लिए अच्छी

चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) और जी20 मंचों में भारत की भागीदारी साइबर सुरक्षा के निर्माण के लिए अच्छी है, फिर भी यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि क्वाड में कथित तौर पर एक नए सूचना-साझाकरण समझौते पर काम चल रहा है और इसके चार सदस्य देशों – ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और अमेरिका को साइबर-मजबूती के साथ महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा जोखिमों पर प्रतिक्रिया देने में मदद मिलेगी।

You Might Also Like

सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में मसाज देने के मामले में नया मोड़, मालिश करने वाला निकला दुष्कर्म का आरोपित
विजय वडेट्टीवार का दावा : सीएम शिंदे को अस्पताल में किया जा सकता है भर्ती, उनकी जगह दूसरे नेता को लाने की तैयारी
उत्तर प्रदेश में चरम पर होली, मथुरा से लेकर काशी तक चारों तरफ रंगों व गुलाल की बौछार
मेइती को एसटी दर्जा देने के मामले को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका पर केंद्र और मणिपुर सरकार को नोटिस
भारत-यूके के बीच मुक्त व्यापार समझौता पूरा, पीएम मोदी बोले – यह ऐतिहासिक उपलब्धि
TAGGED:2157 cyber attacks every weekConcern about data securityCyber Expertsdata security in India
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘हिजाब वाली बेटी एक दिन पीएम बनेगी’ – ओवैसी के बयान पर सियासी घमासान तेज

Revoi Editor
Revoi Editor
January 10, 2026
बसपा को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है दुष्प्रचार : मायावती
महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का हुआ भव्य स्वागत
आईपीएल 2023 : राजस्थान रॉयल्स दूसरी जीत के साथ शीर्ष पर, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार तीसरी हार
Intelligent Opposition confused between film’s set and A-SAT – PM at Meerut Rally
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?