hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश में चरम पर होली, मथुरा से लेकर काशी तक चारों तरफ रंगों व गुलाल की बौछार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तर प्रदेश में चरम पर होली, मथुरा से लेकर काशी तक चारों तरफ रंगों व गुलाल की बौछार
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश में चरम पर होली, मथुरा से लेकर काशी तक चारों तरफ रंगों व गुलाल की बौछार

Vinayak Barot
Last updated: March 18, 2022 2:40 pm
Vinayak Barot
Published: March 18, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 18 मार्च। प्रेम तथा भाईचारे का त्यौहार होली उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। चारों दिशाओं में रंग के साथ अबीर-गुलाल की बौछार में लोग गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के साथ बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में रंगों की उल्लास बिखरा है। गोरखपुर, मेरठ, आगरा, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली तथा झांसी के साथ सभी शहर तथा गांव में लोग रंगों की मस्ती में डूबे हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद नेता भी त्यौहार का आनंद ले रहे हैं।

वाराणसी में चारों दिशाएं भोले के रंगों में डूबी नजर आ रही है। गांव-गली मोहल्लों से गंगा घाट और महाश्मशान से लेकर बाबा दरबार तक रंगों की आस्था का कोई ओर छोर नजर नहीं आता। शुक्रवार की सुुुबह से रंगों का उल्लास बिखरा तो बाबा की नगरी का नजारा ही अलग हो गया। काशी के घाटों पर लोग धूमधाम से रंग गुलाल लगाकर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वाराणसी में आए पर्यटक भी घाट पर होली खेल रहे हैं।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर लोग होली का जश्न मना रहे हैं तो मथुरा में लोगों ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का जश्न मनाया जा रहा है। कान्हा की नगरी में होली की जमकर धूम मची है। ब्रज में जमकर अबीर और गुलाल उड़ रहा हैं। यहां पर मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी अपने आवास पर होली खेली और वह इस दौरान के गानों पर जमकर थिरके। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत से तो होली का उत्साह और भी बढ़ गया है।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षनाथ मंदिर में हैं। यहां पर उनसे मिलने तथा रंग लगाने भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। लोग गोरक्षनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने और उनको होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे हैं।

लखनऊ में होली के शुभ अवसर पर चौक चौराहे पर होली बारात निकाली गई है। इस ऐतिहासिक होली बारात में डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा भी शामिल हो गए। आगरा में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां पर विधायक जीएस धर्मेश ने समर्थकों के साथ होली खेली। विधायक बेबी रानी मौर्य, धर्मपाल और छोटेलाल ने भी समर्थकों के साथ होली खेली। यह सभी रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

You Might Also Like

डॉक्टरों ने पीएम मोदी की मां हीरा बेन की तबीयत को लेकर दिया बड़ा अपडेट
श्रीरामचरितमानस को फाड़ने और जलाने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
जयशंकर के तल्ख तेवर – पाकिस्तान ऐसा कैंसर, जो खुद को पहुंचा रहा नुकसान
भारतीय शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी, आईटी व ऑटो सेक्टर में लिवाली से सेंसेक्स 80 हजार के पार
मुख्यमंत्री योगी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई, बताया- एक भारत-श्रेष्ठ भारत का शिल्पी
TAGGED:Holikashimathurashowers of colors and gulaluttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?