Homeहिन्दीराजनीतिमहिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का...

महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली, 22 सितंबर। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के एक दिन बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला शाखा ने पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाले 128वें संविधान संशोधन विधेयक को बृहस्पतिवार को संसद की मंजूरी मिल गई।

लोकसभा में यह विधेयक बुधवार को पारित हुआ और राज्यसभा ने बृहस्पतिवार को इसे मंजूरी दी। भाजपा मुख्यालय में बड़ी संख्या में महिलाएं मोदी का स्वागत करने के लिए मौजूद थीं। इनमें सरकारी योजनाओं की लाभार्थी कई महिलाएं भी शामिल थीं।

मोदी लाभार्थियों के एक समूह का अभिवादन करते हुए झुके। लाभार्थियों के इस समूह ने माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण एवं स्मृति ईरानी सहित पार्टी के कई नेता इस अवसर पर उपस्थित थे। नड्डा ने विधेयक के पारित होने को ऐतिहासिक बताया और इस उपलब्धि का श्रेय मोदी की दूरदर्शिता और संकल्प को दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments