hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीमा पार प्रेम के लिए लांघी दीवार… प्रेमिका से मिलने पाकिस्तान पहुंचा यूपी का युवक, गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > सीमा पार प्रेम के लिए लांघी दीवार… प्रेमिका से मिलने पाकिस्तान पहुंचा यूपी का युवक, गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीयउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सीमा पार प्रेम के लिए लांघी दीवार… प्रेमिका से मिलने पाकिस्तान पहुंचा यूपी का युवक, गिरफ्तार

Revoi Editor
Last updated: January 3, 2025 1:56 pm
Revoi Editor
Published: January 3, 2025
Share
SHARE

लाहौर/अलीगढ़,3 जनवरी। भारत का शख्स फेसबुक पर बनी दोस्त से शादी करने की चाहत में अवैध रूप से पाकिस्तान पहुंच गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह फिलहाल जेल में है। हालांकि युवती ने स्थानीय पुलिस से कहा कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती। यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले बादल बाबू के माता-पिता को उसके पाकिस्तान में गिरफ्तार होने की जानकारी मीडिया के जरिए मिली। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को फिल्मी कहानी जैसा बताया। उनके मुताबिक, बाबू नौकरी करने के लिए गांव से दिल्ली गया था। करीब 20-25 साल की उम्र के बाबू को 28 दिसंबर को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन जिले (लाहौर से लगभग 240 किलोमीटर दूर) में अवैध रूप से पाकिस्तान आने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

बाबू ने उस फेसबुक मित्र से मिलने के लिए अवैध रूप से सीमा पार की, जिससे वह शादी करना चाहता था। पुलिस ने बाबू की फेसबुक मित्र 21 वर्षीय सना रानी का बयान दर्ज किया है, जिसने कहा है कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती है। पाकिस्तानी पंजाब के पुलिस के अधिकारी नासिर शाह ने कहा कि बाबू अवैध रूप से सीमा पार कर मंडी बहाउद्दीन में सना रानी के मौंग गांव पहुंच गया, जहां उसे कानून प्रवर्तकों ने गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, अलीगढ़ में बरला थाना क्षेत्र के खितकारी गांव में रहने वाले बाबू के पिता किरपाल सिंह ने भारत सरकार, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने और बाबू की रिहाई के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की अपील की है। बाबू की मां ने कहा, “हम हमारे बेटे की वापसी चाहते हैं और हमें नहीं पता कि वह कैसे भारत आएगा। हम प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वह एक सीधा साधा लड़का है। उसने ऐसा पहले कभी नहीं किया।” इसी बीच, अलीगढ़ में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन ने यह पुष्टि की उन्हें इस परिवार से एक प्रत्यावेदन मिला है और वह इस मामले को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे। 

  • पहले भी प्रेम में टूटी है सरहद की दीवार

यह पहली बार नहीं है, जब किसी ने सोशल मीडिया के जरिए हुई मुहब्बत के बाद अपने महबूब से मिलने के लिए सरहद पार की हो। इससे पहले अंजू नाम की एक भारतीय महिला अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई थी। उसने इस्लाम धर्म अपना लिया और एक पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्ला से शादी कर ली। इसी तरह पाकिस्तान की सीमा हैदर नामक महिला की पबजी गेम के जरिए एक भारतीय व्यक्ति से दोस्ती हुई। वह अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत पहुंची और बाद में उससे शादी कर के भारत में बस गई। पिछले साल 19 वर्षीय पाकिस्तानी लड़की इकरा जिवानी की एक ऑनलाइन गेम के जरिए 25 वर्षीय भारतीय नागरिक मुलायम सिंह यादव से दोस्ती हुई। बाद में इकरा और मुलायम ने नेपाल में शादी कर ली।

You Might Also Like

बिहार: वैशाली में 110 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तीन कार व बाइक पुलिस ने की जब्त
आईपीएल-19 : सत्र में पहली बार सुपर ओवर से फैसला, LSG के खिलाफ KKR की रोमांचक जीत में रिंकू की अहम भूमिका
अमेरिका : ट्रंप सरकार नई शर्त के साथ फिर शुरू करेगी ‘स्टूडेंट वीजा’ की आवेदन प्रक्रिया
अखिलेश यादव ने थाने में गुंडई करने वाले सपा विधायक का किया बचाव, बोले – ‘जहां नहीं सुनवाई, वहां हाथापाई’
ओमिक्रॉन का खतरा : दिल्ली और राजस्थान में 4-4 नए केस, 8 राज्यों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट
TAGGED:ArrestedgirlfriendpakistanupYouth
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

નહીં બદલાય મતગણતરીની પદ્ધતિ, ચૂંટણી પંચે વિપક્ષી દળોની પહેલા VVPAT મિલાનની માગણી ફગાવી

Revoi
Revoi
May 22, 2019
छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में CRPF का एक अधिकारी शहीद, एक घायल
भारत में 4 जुलाई को SCO शिखर सम्मेलन : वर्चुअली शामिल होंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
उत्तर प्रदेश: मंत्रोचार के साथ कल्याण सिंह की अस्थियां गंगा में की गई विसर्जित
भारत का संविधान समय की कसौटी पर खरा उतरा है: राज्यसभा में बोलीं सीतारमण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?