hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का ऐलान, मयंक अग्रवाल होंगे टीम के कप्तान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का ऐलान, मयंक अग्रवाल होंगे टीम के कप्तान
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का ऐलान, मयंक अग्रवाल होंगे टीम के कप्तान

Vinayak Barot
Last updated: February 27, 2023 1:42 pm
Vinayak Barot
Published: February 27, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 27 फरवरी। कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज और कप्तान मयंक अग्रवाल एक मार्च से होने वाले ईरानी कप मैच में शेष भारत की कमान संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने सोमवार को इसकी घोषणा की। शेष भारत टीम ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम पर रणजी ट्रॉफी 2021-22 चैंपियन मध्य प्रदेश का सामना करेगी। यह मुकाबला पहले इंदौर में होने वाला था लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट इंदौर स्थानांतरित होने के कारण ईरानी कप को ग्वालियर ले जाना पड़ा।

शाह ने बताया कि सरफराज खान अपनी बायीं छोटी उंगली में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण चयन के लिये उपलब्ध नहीं थे। अखिल भारतीय चयन समिति ने उनके प्रतिस्थापन के रूप में बाबा इंद्रजीत को स्क्वाड में शामिल किया है। मयंक हाल ही में समाप्त हुई रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनके साथ अभिमन्यू ईश्वरन पारी की शुरुआत करेंगे। दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

मयंक ने भारत के लिये अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल जून में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। ईश्वरन को दिसंबर 2022 में बंगलादेश के विरुद्ध हुई टेस्ट सीरीज के लिये 15-सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, हालांकि उन्हें एकादश में मौका नहीं मिल सका था।

सुदीप कुमार घरामी, यशस्वी जायसवाल, बाबा इंद्रजीत और यश ढुल शेष भारत के शीर्ष क्रम को मजबूती प्रदान करेंगे। इस साल रणजी खिताब जीतने वाली सौराष्ट्र टीम से सिर्फ विकेटकीपर-सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई और वामहस्त तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को शेष भारत में जगह दी गयी है। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनाडकट ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जारी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं, इसलिये उन्हें शेष भारत में जगह नहीं दी गयी।

शेष भारत टीम : मयंक अग्रवाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, बाबा इंद्रजीत, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), अतीत सेठ, सौरभ कुमार, हार्विक देसाई, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, चेतन सकारिया, आकाश दीप, मयंक मारकंडे , पुलकित नारंग, सुदीप कुमार घरामी।

You Might Also Like

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा – ‘भारतीय लोकतंत्र में बुद्ध के संदेशों की झलक मिलती है’
जयपुर टैंकर धमाका में पूर्व IAS करणी सिंह की मौत, कार के चेसिस नंबर और बेटियों के डीएनए सैंपल से हुई पुष्टि
विपक्षी गठबंधन INDIA ने बनाई 13 सदस्यों की समन्वय समिति, स्लोगन भी तैयार – ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- प्रियंका को कांग्रेस शासित राज्यों में नहीं दिखता अपराध
चौधरी बीरेंद्र सिंह फिर कांग्रेस में शामिल, बोले – यह ‘घर वापसी’ नहीं बल्कि विचारधारा की वापसी है
TAGGED:announcementcaptainCrest of India TeamIrani CupMayank Agarwal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?