1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट : 32 राज्यों में घट रहे संक्रमण के नए केस, 38 दिनों में पहली बार 2,800 से कम मृत
भारत में कोरोना संकट : 32 राज्यों में घट रहे संक्रमण के नए केस, 38 दिनों में पहली बार 2,800 से कम मृत

भारत में कोरोना संकट : 32 राज्यों में घट रहे संक्रमण के नए केस, 38 दिनों में पहली बार 2,800 से कम मृत

0
Social Share

नई दिल्ली, 1 जून। लद्धाख और पूर्वोत्तर के तीन राज्यों –मणिपुर, नागालैंड व सिक्किम में मामूली वृद्धि को छोड़ देश के शेष 32 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का दायरा तेजी से सिमट रहा है। इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि एक ओर 54 दिनों में पहली बार 1.28 लाख से कम नए केस दर्ज किए गए वहीं दूसरी ओर 38 दिनों में पहली बार इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 2,800 से नीचे गिरा।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को पूर्वाह्न आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में कुल 1,27,510 नए मामलों की पुष्टि की गई। इसके सापेक्ष कुल 2,55,287 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। इस दौरान 2,795 लोगों की मौत हुई। इसके पूर्व अंतिम बार गत 24 अप्रैल को 2,761 मौतें हुई थीं।

रिकवरी रेट 92से ऊपर, एक्टिव दर गिरकर 7% से नीचे

मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 2.81 करोड़ से ज्यादा कुल 2,81,75,044 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 2.59 करोड़ से ज्यादा कुल 2,59,47,620 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही रिकवरी रेट और सुधार के साथ 92.09 फीसदी तक जा पहुंचा है। इस बीच सक्रिय मामलों में सोमवार को 1.30 लाख से ज्यादा कुल 1,30,572 की कमी आई और अब 6.73 फीसदी की दर से देश में 19 लाख से कम कुल 18,95,520 लोगों का इलाज चल रहा है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर गिरकर 6.62 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय का यह भी कहना है कि देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 8.64 फीसदी है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट 6.62 फीसदी तक जा गिरा है। हालांकि मृतकों की संख्या कम होने के बावजूद मृत्यु दर में और 0.01 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। अब तक 1.18 प्रतिशत की दर से देश में 3,31,895 लोगों की मौत हो चुकी है।

सोमवार को 27.80 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

दूसरी तरफ कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में तेजी दिखने लगी है। इस क्रम में सोमवार को 27.80 लाख से ज्यादा कुल 27,80,058 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही देश में अब तक 21.60 करोड़ से ज्यादा 21,60,46,638 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। इनमें 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 2.02 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल हैं।

वहीं बीते 24 घंटे के अंदर 19,25,374 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही अब तक 4.67 करोड़ से ज्यादा कुल 34,67,92,257 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है।

tags:

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code