1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट : सिर्फ नौ राज्यों में संक्रमितों की दैनिक संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 2.60 लाख लोग स्वस्थ
भारत में कोरोना संकट : सिर्फ नौ राज्यों में संक्रमितों की दैनिक संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 2.60 लाख लोग स्वस्थ

भारत में कोरोना संकट : सिर्फ नौ राज्यों में संक्रमितों की दैनिक संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 2.60 लाख लोग स्वस्थ

0
Social Share

नई दिल्ली, 28 मई। देश में कोरोना संक्रमण के लगातार कम होते प्रकोप के बीच गुरुवार को सिर्फ नौ राज्यों में नए संक्रमितों की दैनिक संख्या बढ़ी है, इनमें तमिलनाडु व ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को पूर्वाह्न आठ बजे जारी अद्यतन बुलेटिन में यह जानकारी दी है।

44 दिनों के अंतराल पर नए संक्रमितों की संख्या न्यूनतम

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर देशभर में 2.60 लाख के करीब कुल 2,59,459 लोग स्वस्थ हुए तो संक्रमण के नए मामल चार दिनों के भीतर दूसरी बार दो लाख से कम रहे। गुरुवार को कुल 1,86,364 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। ययह संख्या 44 दिनों के अंतराल पर न्यूनतम है। इस दौरान 3,660 लोगों की मौत भी हुई।

देश में अब तक 2.75 करोड़ से ज्यादा कुल 2,75,55,457 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें ढाई करोड़ के करीब कुल 2,48,93,410 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही रिकवरी रेट तनिक और सुधार के 90.34 फीसदी हो चुकी है।

मृत्यु दर 12 दिनों में 0.07बढ़कर 1.16 फीसदी तक पहुंची

लेकिन अब तक कुल 3,18,895 लोगों की मौत के बीच मृत्यु दर भी बढ़कर 1.16 फीसदी तक जा पहुंची है। पिछले 12 दिनों में इसमें 0.07 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। 16 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार मृत्यु दर 1.09 फीसदी थी।

सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर 23.5 लाख से नीचे

हालांकि बीते 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों यानी इलाजरत मरीजों की संख्या में और 76,755 की गिरावट देखने को मिली। अब कुल संक्रमितों की 8.50 फीसदी की दर से देश में 23,43,152 एक्टिव केस हैं।

24 घंटे में 29 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

इस बीच 27 मई को कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में काफी तेजी देखने को मिली और दिनभर में 29 लाख से ज्यादा कुल 29,19,699 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इसके साथ ही देशभर में अब तक 20.57 करोड़ से ज्यादा 20,57,20,660 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

देश में अब तक 33.90 करोड़ से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग

दूसरी तरफ भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जानकारी दी है कि 27 मई तक देशभर में कुल 33,90,39,861 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इस क्रम में गुरुवार को दिनभर में कुल 20,70,508 लोगों की टेस्टिंग की गई।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code