1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक संपन्न : सोनिया गांधी कर सकती हैं पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक संपन्न : सोनिया गांधी कर सकती हैं पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक संपन्न : सोनिया गांधी कर सकती हैं पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा

0
Social Share

नई दिल्ली, 13 मार्च। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर चर्चा हुई।

CWC की इस बैठक में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। बैठक के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनिया गांधी जल्द ही पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा कर सकती हैं। फिलहाल सोनिया गांधी के पास इस समय पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी है।

मनमोहन सिंह और एंटनी सहित 3 नेता बैठक में शामिल नहीं हो सके

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तीन अन्य कांग्रेस नेता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हुए। इन नेताओं को हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार पर चर्चा करने के लिए इस बैठक में बुलाया गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण कांग्रेस नेता ए.के. एंटनी भी बैठक में शामिल नहीं हुए।

कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने गांधी परिवार के प्रति जताई निष्ठा

हालांकि पार्टी सूत्रों पर भरोसा करें तो इस बात की संभावना कम ही है कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। लेकिन कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार जैसे वरिष्ठ नेताओं ने गांधी वंश के लिए अपना समर्थन दिखाया। ट्विटर पर डीके शिवकुमार ने लिखा, ‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, राहुल गांधी को तुरंत पूर्णकालिक भूमिका में कांग्रेस अध्यक्ष पद ग्रहण करना चाहिए। मेरे जैसे करोड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की यही कामना है।’

राजस्थान के सीएम गहलोत ने भी की राहुल को अध्यक्ष बनाने की वकालत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पार्टी की इस अहम बैठक से पहले कहा कि राहुल गांधी को पार्टी की बागडोर संभालनी चाहिए। गहलोता का मानना था कि पंजाब में नुकसान अंदरूनी कलह के कारण हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी और राहुल के नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code