hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक एग्जिट पोल : कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, सत्तारूढ़ भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > कर्नाटक एग्जिट पोल : कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, सत्तारूढ़ भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक एग्जिट पोल : कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, सत्तारूढ़ भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका

Vinayak Barot
Last updated: May 10, 2023 8:12 pm
Vinayak Barot
Published: May 10, 2023
Share
SHARE

बेंगलुरु, 10 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बुधवार को सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखिया एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गजों का भविष्य अब ईवीएम में बंद हो गया है। मतगणना 13 मई को होगी।

इस बीच वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं और अधिकतर सर्वेक्षण यही संकेत दे रहे हैं कि इस दक्षिणी राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने जा रही है। कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत की सरकार बनाने की स्थिति में प्रतीत हो रही है वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि एकाध सर्वे एजेंसियों को अनुसार भाजपा को बहुमत मिलता प्रतीत हो रहा है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया की ओर से कराए गए एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते दिखाया जा रहा है। इस सर्वे के अनुसार कांग्रेस को जहां 122-140 सीटें मिल सकती हैं वहीं भाजपा 62-80 सीटों पर सिमटती प्रतीत हो रही है। जेडीएस को 20-25  सीटें मिल सकती हैं जबकि अन्य के खाते में 0-3 सीटें जा सकती हैं।

एशियानेट न्यूज-जन की बात

हालांकि एशियानेट न्यूज-जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। भाजपा को 94-117 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 91-106 सीटें मिल सकती हैं। जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने के आसार हैं। अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती है।

जी न्यूज और मैट्रिज

जी न्यूज और मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं जेडीएस को 25-33 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जा सकती हैं।

टाइम्स नाउ

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के पार जाती दिख रही है। कांग्रेस को 106 से 120 सीटें, भाजपा को 78 से 92 और जेडीएस को 20 से 26 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

एबीपी-सी वोटर

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस के खाते में 100-112 सीटें जा सकती हैं। भाजपा को 83-95 सीटें मिल सकती हैं जबकि जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट

टीवी9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल पर भरोसा करें तो कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि भाजपा को 88 से 98 सीटें मिल सकती हैं। वहीं जेडीएस को 21-26 सीटें मिलती दिख रही हैं।

रिपब्लिक टीवी

रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल ने भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई है। इसके अनुसार, भाजपा को 85-100 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 94-108 सीटें जा सकती हैं। वहीं किंग मेकर की भूमिका में जेडीएस रह सकती है, जिसे 24-32 सीटें मिलने का अनुमान है। दो से छह सीटें अन्य के खाते में भी जा सकती हैं।

न्यूज नेशन-सीजीएस

न्यूज नेशन द्वारा कराए गए एग्जिट पोल की मानें तो भाजपा को बहुमत मिल सकता है। भाजपा को 114, कांग्रेस को 86, जेडीएस को 21 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

रामनगरम जिले में सबसे ज्यादा 78.22 फीसदी वोटिंग

इस बीच निर्वाचन आयोग से शाम पांच बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे ज्यादा 78.22 फीसदी वोटिंग रामनगरम जिले में हुई। इसके बाद चिक्कबल्लपुर में 76.64% और बंगलुरु ग्रामीण में 76.10% मतदान हुआ। वहीं सबसे कम 48.63 फीसदी मतदान बीबीएमपी साउथ में जिले में हुआ। इसके बाद बीबीएमपी साउथ में 50.02% और बीबीएमपी सेंट्रल में 50.10% मतदान दर्ज किया गया।

हर 5 साल में सत्ता बदलने का ट्रेंड तोड़ना चाहती है भाजपा

चुनाव की बात करें तो प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस ने बढ़ चढ़कर दावे किए हैं। भाजपा हर पांच साल में सत्ता बदलने वाले 38 वर्ष पुराने ट्रेंड को तोड़ना चाहती है तो वहीं कांग्रेस इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करने का दावा कर रही है जबकि जेडीएस को उम्मीद है कि 2018 की तरह एक बार फिर पार्टी किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है।

पिछली विधानसभा में पांच वर्षों के दौरान काफी उथल-पुथल देखने को मिला

राज्य की पिछली विधानसभा में पांच वर्षों के दौरान काफी उथल-पुथल देखने को मिला। 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के 104 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 80 और जेडीएस के 37 उम्मीदवार चुनाव जीते थे। शुरू में कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई, लेकिन 26 मई, 2019 को बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर से मुख्यमंत्री बन गए। 28 जुलाई, 2021 को येदियुरप्पा की जगह बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

You Might Also Like

प्राकृतिक आपदाओं से निबटने के लिए शुरुआती चेतावनी प्रणाली बेहद जरूरी : पीएम मोदी
सीएम योगी का एलान – यूपी के सभी स्कूलों में वंदे मातरम् का गायन होगा अनिवार्य
AAP ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप – केजरीवाल पर हमला हुआ, भीड़ ने दिखाए काले झंडे और पत्थर फेंके
कश्मीरी पंडितों और मजदूरों को धमकाता था लश्कर कमांडर, अवंतीपोरा एनकाउंटर में हुआ ढेर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी प्रधानमंत्री मोदी बने सबसे पसंदीदा नेता, 10 करोड़ फॉलोवर्स का बनाया रिकॉर्ड
TAGGED:BJPBJP may face a big blowCOngressCongress will single largest partyKarnataka Exit Poll
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

August 10, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?