hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘कांग्रेस संसद नहीं चलने दे रही’, संबित पात्रा का विपक्ष पर हमला, बोले- JPSC और कर्नाटक पेपर लीक पर क्यों चुप हैं राहुल?
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > revoinews > ‘कांग्रेस संसद नहीं चलने दे रही’, संबित पात्रा का विपक्ष पर हमला, बोले- JPSC और कर्नाटक पेपर लीक पर क्यों चुप हैं राहुल?
revoinews

‘कांग्रेस संसद नहीं चलने दे रही’, संबित पात्रा का विपक्ष पर हमला, बोले- JPSC और कर्नाटक पेपर लीक पर क्यों चुप हैं राहुल?

Revoi Editor
Last updated: August 4, 2026 1:52 pm
Revoi Editor
Published: August 4, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 जुलाई। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संसद के मानसून सत्र में लगातार हो रहे हंगामे के लिए कांग्रेस और विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर संसद की कार्यवाही बाधित कर रहा है और महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा नहीं होने दे रहा। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा विवाद और कर्नाटक पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठाए।

‘विपक्ष किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं चाहता’

संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष संसद में किसी भी विषय पर सार्थक चर्चा करने के बजाय केवल हंगामा कर रहा है। उन्होंने कहा, “संसद का प्रश्नकाल नहीं चल पा रहा है, जीरो आवर बाधित हो रहा है और महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा नहीं हो पा रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद विपक्ष सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है।”

JPSC परीक्षा पर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल

भाजपा सांसद ने कहा कि झारखंड में हजारों छात्र JPSC परीक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर पूरी तरह मौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक न तो सदन में इस मुद्दे को उठा रहे हैं और न ही छात्रों के समर्थन में कोई प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रियंक खड़गे के बयान पर राहुल गांधी से पूछा सवाल

संबित पात्रा ने कर्नाटक में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे के बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंक खड़गे ने कहा था कि पहले छात्रों को भूख हड़ताल करने दीजिए, फिर लाठीचार्ज होगा और उसके बाद इस्तीफे पर विचार करेंगे। पात्रा ने कहा कि इस कथित बयान पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की चुप्पी कांग्रेस के दोहरे रवैये को दर्शाती है।

‘महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा नहीं होने दे रहा विपक्ष’

भाजपा सांसद ने कहा कि संसद में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए गए हैं, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण उन पर चर्चा नहीं हो पा रही। उन्होंने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आम नागरिकों से जुड़ा महत्वपूर्ण कानून है, लेकिन विपक्ष ने इस पर भी चर्चा नहीं होने दी। इसके अलावा उन्होंने बैंकर्स बुक एविडेंस बिल, 2026 का जिक्र करते हुए कहा कि यह बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े करोड़ों लोगों के हित का विषय है, लेकिन संसद में लगातार हो रहे शोर-शराबे के कारण जनता इस पर होने वाली चर्चा नहीं सुन पा रही है।

‘मानसून सत्र बाधित करना कांग्रेस की रणनीति’

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मानसून सत्र को व्यवस्थित तरीके से चलने नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के बजाय लगातार हंगामा लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुकूल नहीं है।

You Might Also Like

Central Vista Project Challenged in the Apex Court
मेघालय, मणिपुर और नगालैंड में क्षेत्रीय दलों को समर्थन देगी भाजपा, संबित पात्रा ने एक्स पर दी जानकारी
“Pfizer Vaccine Less Effective but Protects against More Transmissible Variant:” Study
મુંબઇ: મોલમાં લાગી ભીષણ આગ, 2 ફાયર ફાઇટર ઇજાગ્રસ્ત
કૉંગ્રેસના ‘સંકટમોચન’ ડી કે શિવકુમાર અને ભાઇના 15 ઠેકાણાઓ પર CBIના દરોડા
TAGGED:COngressJPSCKarnataka paper leakPARLIAMENTRahulsambit patra
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?