hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला : बूस्टर डोज पर ‘पैसे दो और टीका लगवाओ’ की नीति जनता के साथ छल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला : बूस्टर डोज पर ‘पैसे दो और टीका लगवाओ’ की नीति जनता के साथ छल
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला : बूस्टर डोज पर ‘पैसे दो और टीका लगवाओ’ की नीति जनता के साथ छल

Vinayak Barot
Last updated: April 8, 2022 9:11 pm
Vinayak Barot
Published: April 8, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 अप्रैल। कांग्रेस ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) की उपलब्धता की घोषणा के बाद शुक्रवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि ‘पैसे दो और टीका लगवाओ की नीति जनता के साथ छल है क्योंकि लोग पहले से ही महंगाई के बोझ से परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार की यह नीति गरीबों और अमीरों तथा गांवों एवं शहरों के बीच भेदभाव करने वाली है।

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 अप्रैल से निजी टीकाकरण केंद्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक उपलब्ध कराए जाने की शुक्रवार को घोषणा की।

अदार पूनावाला बोले – उपभोक्ताओं को 600 रुपये में मिलेगी बूस्टर डोज

इसी क्रम में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ आदर पूनावाला ने कहा कि कोविशील्ड की बूस्टर खुराक की कीमत रुपये 600 प्लस टैक्स और कोवोवैक्स (एक बार बूस्टर के रूप में स्वीकृत होने के बाद) 900 रुपये प्लस टैक्स पर उपलब्ध होगी। पूनावाला ने यह भी कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट बूस्टर की पेशकश करने वाले अस्पतालों और वितरकों को भारी छूट की पेशकश करेगा।

नागरिकों की सुरक्षा करने में सुनियोजित भेदभाव और अकल्पनीय मूर्खता जारी

फिलहाल रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडियो ट्वीट में कहा, ‘केविड-19 के खिलाफ हमारे नागरिकों की सुरक्षा करने में सुनियोजित भेदभाव और अकल्पनीय मूर्खता जारी है। बूस्टर खुराक की नीति असमानता और गरीबों एवं अमीरों तथा शहर एवं गांव के बीच की असमानता एवं अलगाव पर आधारित है। यह विशुद्ध रूप से छल है।’

देश के युवा, गरीब, वंचित, मध्यमवर्ग, नौकरीपेशा लोगों को कोरोना के बूस्टर डोज लगवाने के लिए “पैसे दो और लगवाओ” की भेदभावपूर्ण नीति बारे मोदी सरकार को सवालों का जबाब भी देना होगा और इस नीति में बदलाव भी करना होगा।

हमारा ब्यान 👇🏼#COVID19 pic.twitter.com/LjlMv8Gxyw

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 8, 2022

उन्होंने कहा, “देश के युवा, गरीब, वंचित, मध्यमवर्ग, नौकरीपेशा लोगों को कोरोना के बूस्टर डोज लगवाने के लिए ‘पैसे दो और टीका लगवाओ’ की भेदभावपूर्ण नीति के बारे में मोदी सरकार को सवालों का जबाब भी देना होगा और इस नीति में बदलाव भी करना होगा।”

‘बूस्टर खुराक लेने के लिए पैसे का भुगतान क्यों जबकि यह हर देश में मुफ्त‘

सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘18 से 60 वर्ष के उम्र के भारतीय नागरिकों को बूस्टर खुराक लेने के लिए पैसे का भुगतान क्यों करना चाहिए जबकि यह हर देश में मुफ्त है?’ उन्होंने यह भी पूछा, ‘गरीब, वंचित और कर्म वेतन पाने वाला वर्ग 800-600 रुपये की बूस्टर डोज और 200 रुपये के इंजेक्शन का खर्च कैसे वहन कर पाएगा। क्या आप दो वर्ग बना रहे हैं – एक जो किसी भी तरह खर्च उठा ले और दूसरा यह नहीं कर सके?’

सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘आम लोगों, मध्य वर्ग और वेतनभोगी वर्ग्र पर अतिरिक्त बोझ क्यों डाला जाए, जब वे पहले से ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी, दवाओं और सब्जियों के दाम बढ़ने से परेशान हैं?’

उन्होंने यह भी प्रश्न किया, ‘सिर्फ निजी अस्पतालों के माध्यम से बूस्टर खुराक क्यों दी जाएगी, सरकारी अस्पतालों को इससे अलग क्यों रखा गया? क्या यह सही नहीं है कि ग्रामीण इलाकों और देश के कुछ अन्य हिस्सों में बहुत कम निजी अस्पताल हैं? क्या आप यह कहना चाहते हैं कि ग्रामीण आबादी को बूस्टर खुराक देने के बारे में आपको कोई परवाह नहीं है?’

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे इंडोनेशिया
काउंटर-टेररिज्म पर दिल्ली में 19-20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बैठक, आतंकवाद से निबटने की रणनीति पर होगी चर्चा
बॉलीवुड : ऐश्वर्या राय ने 400 जूनियर आर्टिस्ट के साथ शूट किया ‘पोन्नियिन सेलवन’ का गाना
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
केंद्र ने संसद को दी जानकारी : कोविड-19 के कारण जनगणना 2021 स्थगित, एनआरसी पर अभी कोई फैसला नहीं
TAGGED:'pay money and get vaccine'booster doseCOngressCongress SpokespersonCovid-19modi sarkarRandeep Singh Surjewala
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
महत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

विश्व कप क्रिकेट का खुमार – अमृतसर में कलाकार ने 10 टीमों के कप्तानों की तस्वीरों वाली खास पतंगें बनाईं

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 8, 2023
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट : भारत सेमीफाइनल में, बांग्लादेश को 5 विकेट से शिकस्त दी
प्रसार भारती ने खबरों के लिए आरएसएस समर्थित समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के साथ किया करार
झांसी अग्निकांड पर खड़गे-प्रियंका ने जताया गहरा शोक, कहा- घटना लापरवाही का नतीजा, मामले की जांच हो
ધો-12 વિજ્ઞાન પ્રવાહમાં સફાઈ કામદાર અને ચોકીદારના સંતાનો બન્યાં ટોપર્સ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?