hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस का आरोप – पीएम मोदी ने अपने भाषण में कोई नहीं बात नहीं की, सिर्फ मुख्य विपक्षी दल पर आरोप मढ़े
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कांग्रेस का आरोप – पीएम मोदी ने अपने भाषण में कोई नहीं बात नहीं की, सिर्फ मुख्य विपक्षी दल पर आरोप मढ़े
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कांग्रेस का आरोप – पीएम मोदी ने अपने भाषण में कोई नहीं बात नहीं की, सिर्फ मुख्य विपक्षी दल पर आरोप मढ़े

Revoi Editor
Last updated: December 15, 2024 12:54 am
Revoi Editor
Published: December 15, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि लोकसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई नई बात नहीं की बल्कि सिर्फ मुख्य विपक्षी दल के खिलाफ आरोप मढ़े। वहीं पार्टी महासचिव व वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के भाषण को गणित के पीरिएड जैसा उबाऊ करार दिया।

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के भाषण में कुछ भी नया नहीं है। सिर्फ कांग्रेस के खिलाफ आरोप लगाए हैं। हमने कल और आज खुलासा कर दिया कि पूरी सरकार अदानी के लिए चल रही है। जिस तरह से आरएसएस और हिन्दू महासभा ने पहले दिन से संविधान का विरोध किया था, इसका भी खुलासा हुआ है।’

वेणुगोपाल ने यह भी दावा किया, ‘राहुल गांधी के भाषण के समय प्रधानमंत्री अनुपस्थित थे, गृह मंत्री अनुपस्थित थे। या तो वे राहुल गांधी का सामना करने से डरे हुए हैं या फिर वे विपक्ष में विश्वास नहीं करते।’

प्रधानमंत्री जी ने एक नई चीज नहीं बोली, पूरी तरह से बोर कर दिया.

मैंने सोचा था.. प्रधानमंत्री जी कुछ नया और अच्छा बोलेंगे, लेकिन खोखले 11 संकल्प गिनाए.

अगर भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस है तो अडानी पर बहस तो कीजिए.

: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी pic.twitter.com/Ughbr6a7AJ

— Congress (@INCIndia) December 14, 2024

प्रधानमंत्री ने मुझे बिल्कुल बोर कर दिया – प्रियंका गांधी

वहीं पीएम मोदी के बयान पर वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा – ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ भी नया या रचनात्मक नहीं कहा। उन्होंने मुझे बिल्कुल बोर कर दिया… मुझे लगा कि वे कुछ नया कहेंगे। उन्होंने 11 खोखले वादों के बारे में बात की। यदि उनमें भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है, तो उन्हें कम से कम अदाणी पर बहस करनी चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस ने संकल्पों पर कसा तंज

उधर पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने भी पीएम मोदी के लोकसभा में दिए भाषण पर निशाना साधा है। तृणमूल कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर लिखा गया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अघोषित संकल्प – मणिपुर पर चुप रहना।’

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला – एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने लोकसभा में शनिवार की शाम ‘संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा का जवाब देते हुए लगभग दो घंटे के अपने संबोधन में जहां सरकार की उपलब्धियां गिनाईं वहीं नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इसने हर स्तर पर संविधान को चुनौती दी। उन्होंने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विपक्षी दल के माथे से यह कलंक कभी नहीं मिट सकेगा।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल : ममता सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम बोले – अल्लाह ने चाहा तो जल्द ही बहुमत में होंगे मुसलमान
उत्तर प्रदेश में बाढ़ का प्रकोप : 24 जिलों के करीब 605 गांव बाढ़ प्रभावित घोषित
मायावती का एलान – मृत सफाईकर्मी के परिजनों से मिलने जाएगा बसपा का प्रतिनिधिमंडल
पूर्व पीएम शेख हसीना का दावा – ‘अमेरिका ने मुझे सत्ता से हटाने की साजिश रची, वह सेंट मार्टिन आईलैंड मांग रहा था’
किंजल सिंह चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक बनीं, यूपी में छह IAS और आठ PCS के तबादले
TAGGED:blamed the main opposition partyCOngressdiscussion on constitutionNothing new in PM Modi's speech
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?