hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली से पटना आ रहे विमान में नशेड़ी युवकों का हंगामा, एयर होस्टस और क्रू मेंबर से की बदसलूकी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली से पटना आ रहे विमान में नशेड़ी युवकों का हंगामा, एयर होस्टस और क्रू मेंबर से की बदसलूकी
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली से पटना आ रहे विमान में नशेड़ी युवकों का हंगामा, एयर होस्टस और क्रू मेंबर से की बदसलूकी

Vinayak Barot
Last updated: January 9, 2023 12:15 pm
Vinayak Barot
Published: January 9, 2023
Share
SHARE

पटना, 9 जनवरी। विमान यात्रा के दौरान नशे में धुत यात्रियों की बदसलूकी के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। अभी हाल ही में न्यूयॉर्क से दिल्ली फ्लाइट में एक शख्स ने शराब पीकर महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। इसल घटना ने पूरे देश को अचंभित कर दिया था। अब दिल्ली से पटना आ रहे विमान में एयर होस्टेस और क्रू मेंबर के साथ नशेड़ी युवकों की बदसलूकी का मामला सामने आया है।

दिल्ली से पटना आने वाले इंडिगो एयरलाइंस के विमान में रविवार की रात नशे में धुत होकर हंगामा करने वाले दो युवकों को पटना एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। सीआइएसएफ के जवानों ने पकड़कर उन्हें हवाई अड्डा थाने को सौंप दिया। घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। दोनों युवकों की पहचान हाजीपुर निवासी नीतीश कुमार और रोहित के रूप में हुई है। इनका तीसरा साथी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद फरार हो गया। उसका नाम पिंटू बताया जा रहा है।

  • एयर होस्टेस के समझाने पर की बदसलूकी

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की उड़ान के बाद दो युवक नशे की हालत में हंगामा करने लगे। इसका कुछ यात्रियों ने विरोध किया। एयर होस्टेस उन्हें समझाने पहुंची तो दोनों उनसे भी उलझ गए और बदसलूकी करने लगे। छेड़खानी की बात भी सामने आ रही है। क्रू मेंबर के समझाने पर भी दोनों नहीं माने और हंगामा करते रहे।

  • तीसरा युवक की हो रही तलाश

इसके बाद सूचना पटना एयरपोर्ट पर दी गई। विमान जैसे ही जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर पहुंचा, सीआइएसएफ जवानों ने उन्हें अपने कब्जे में लेकर हवाईअड्डा थाने की पुलिस को सौंप दिया। ब्रेथ एनालाइजर में शराब पीने की पुष्टि हुई है। विमान में सवार अन्य यात्रियों के अनुसार हंगामा करने वाले तीन युवक थे। इसमें एक युवक मौका देख एयरपोर्ट से निकल गया। उसकी तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर
हॉकी विश्व कप का बाराबती स्टेडियम में रंगारंग उद्घाटन, 16 टीमों के बीच शुक्रवार से शुरू होगी श्रेष्ठता की जंग
होली के पहले मध्य प्रदेश को मिला 53वां जिला, मऊगंज अब 3 तहसीलों वाला नया जिला
कर्नाटक : अट्टीबेल में पटाखे की दुकान में भीषण विस्फोट, 12 लोगों की मौत, कई घायल
केंद्र सरकार ने कहा- भारत के पास तेल की कोई कमी नहीं, पर्याप्त भंडार मौजूद
TAGGED:air hostesscrew memberdelhidrunken youthmisbehaviorpatnaPLANEruckus
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

અબડાસામાં શકમંદ ISI એજન્ટ ઝડપાયો, સેનાની હિલચાલની આપતો હતો પાકિસ્તાનને માહિતી!

Revoi
Revoi
June 27, 2019
राजघाट परिसर में बनेगी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की समाधि, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी  
सोनम वांगचुक को हाई कोर्ट से राहत नहीं, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की अर्जी खारिज  
જોહરા સહગલના જન્મદિવસ નિમિતે જાણો તેમની કેટલીક ખાસ વાતો, પાઈલોટ બનવાની ધરાવતા હતા ઈચ્છા
पेरिस ओलम्पिक : पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग और निकहत जरीन की हार से भारतीय उम्मीदों को बड़ा झटका
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?