hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बड़ी राहत : वाणिज्यिक LPG सिलेंडर की कीमतों में 198 रुपये की कटौती, घरेलू सिलेंडर लगातार दूसरे माह यथावत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बड़ी राहत : वाणिज्यिक LPG सिलेंडर की कीमतों में 198 रुपये की कटौती, घरेलू सिलेंडर लगातार दूसरे माह यथावत
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

बड़ी राहत : वाणिज्यिक LPG सिलेंडर की कीमतों में 198 रुपये की कटौती, घरेलू सिलेंडर लगातार दूसरे माह यथावत

Vinayak Barot
Last updated: July 1, 2022 5:12 pm
Vinayak Barot
Published: July 1, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 जुलाई। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आमजन को लगातार दूसरे माह के पहले दिन बड़ी राहत मिली, जब सरकारी तेल कम्पनियों ने रसोई गैस के वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी सिलेंडर के दाम में 198 रुपये तक कटौती करने का एलान किया है। लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में लगातार दूसरे माह कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडरों के दाम में आखिरी बार 19 मई को बदलाव किया गया था।

दिल्ली में कमर्शियल एलीपी सिलेंडर का दाम 2,021 रुपये

सरकारी तेल कम्पनियों के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2,021 रुपये हो गया है। पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 135 रुपये की कमी की गई थी। तब इसकी कीमत 2,219 रुपये हो गई थी।

दिल्ली के मुकाबले अन्य महानगरों में कम राहत

हालांकि अन्य बड़े शहरों में दिल्ली के मुकाबले उपभोक्ताओं कम राहत मिली है। कोलकाता में इन सिलेंडरों के दाम 182 रुपये कम किए गए हैं। इसी तरह मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 190.50 रुपये कम हुए हैं जबकि चेन्नई में इनके दाम 187 रुपये घटाए गए हैं।

मई में 2 बार बढ़े थे घरेलू सिलेंडरों के दाम

दूसरी तरफ 14.2 किलोग्राम वजन वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम मई महीने में दो बार बढ़ाए गए थे। सबसे पहले सात मई को घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए थे। इसके बाद 19 मई को भी इनके दाम में 3.50 रुपये बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू सिलेंडर का दाम दिल्ली सहित सभी राज्यों में एक हजार रुपये से ज्यादा है। हालांकि ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में हालिया नरमी के बाद आम लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम में राहत मिलने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

You Might Also Like

खड़गे और राहुल गांधी ने NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर जताया शोक, कहा- यह वारदात महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल
ख्यातिनाम पत्रकार और लेखक मार्क टली का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Twitter यूजर्स के लिए बड़ी खबर, भारत में शुरू हुई यह सर्विस, हर महीने चुकानी होगी इतनी कीमत
Sawan Purnima: 9 अगस्त को है सावन पूर्णिमा, जानिए इस दिन क्या करना चाहिए दान
पेरिस पैरालम्पिक : निशानेबाजी में भारत को चौथा पदक, रूबिना फ्रांसिस ने एयर पिस्टल में कांस्य जीता
TAGGED:Commercial LPG CylinderDomestic CylinderLPG Cylinderoil companies
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?